बत्तख की तरह चलने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

By Deepak Kumar
26 Jun 2025, 10:00 IST

बत्तख की तरह चलना यानी डक वॉक एक असरदार एक्सरसाइज है जो शरीर की निचली मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इसे करने से शरीर में मजबूती और लचीलापन भी आता है। आइए जानते हैं कि बत्तख की तरह चलने से शरीर को और क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

फ्लैट पेट पाने में मददगार

डक वॉक एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों पर सीधा असर करती है। इसे नियमित करने से पेट अंदर होता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज हो जाती है जिससे पेट फ्लैट दिखने लगता है।

स्टेमिना बढ़ाए तेजी से

डक वॉक करते समय दिल की धड़कन तेज होती है जिससे शरीर में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है। इससे स्टेमिना में बढ़ोतरी होती है और शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है।

जांघों को बनाएं टोंड

इस एक्सरसाइज में सबसे ज्यादा जोर आपकी थाई मसल्स पर पड़ता है। रोजाना अभ्यास से जांघें मजबूत और कसावदार हो जाती हैं, जिससे पैरों का शेप बेहतर दिखने लगता है।

सुधारे बॉडी पोश्चर

इस एक्सरसाइज को करते समय पेट अंदर, कंधे पीछे और छाती ऊपर रहती है। यह सही पोश्चर विकसित करती है जिससे रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और कमर दर्द की संभावना कम होती है।

ज्वाइंट्स होते हैं मजबूत

डक वॉक में स्क्वाट की डीप पोजीशन लेनी पड़ती है जिससे घुटनों, टखनों और हिप्स पर स्ट्रेच आता है। इससे ज्वाइंट्स मजबूत होते हैं और शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है।

स्ट्रेंथ और कार्डियो दोनों एक साथ

डक वॉक एक्सरसाइज एक साथ स्ट्रेंथ और कार्डियो वर्कआउट है। इसे धीरे करें तो स्ट्रेंथ, और लगातार समय तक करें तो यह कार्डियो का काम करती है, जिससे कैलोरी बर्न होती है।

कैसे करें डक वॉक?

पैरों को थोड़ा फैलाएं, घुटनों को मोड़ें, स्क्वाट पोज में आएं और बत्तख की तरह धीरे-धीरे आगे चलें। हाथों को आगे रखें और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। शुरुआत में 30 सेकंड करें।

यदि आपको घुटनों, टखनों या हिप्स में पुराना दर्द है तो डक वॉक से बचें। यह डीप स्क्वाट आधारित एक्सरसाइज है, जिससे प्रेशर बढ़ सकता है। डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com