आइसक्रीम खाना भले ही स्वादिष्ट लगे, लेकिन इसके बाद कुछ चीजें खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं आइसक्रीम खाने के बाद किन चीजों से बचना चाहिए।
चाय-कॉफी से परहेज करें
आइसक्रीम के तुरंत बाद गर्म चाय या कॉफी पीना एसिडिटी, पेट दर्द और जलन की समस्या पैदा कर सकता है। ठंडी और गर्म चीजों का मेल नुकसानदायक है।
जंक फूड न खाएं
आइसक्रीम खाने के बाद पिज्जा, बर्गर जैसे तले-भुने जंक फूड खाने से पेट खराब हो सकता है। ठंडा-गर्म का प्रभाव पाचन तंत्र पर पड़ता है।
मसालेदार खाना न खाएं
ठंडी आइसक्रीम के तुरंत बाद मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। इससे पाचन क्रिया बिगड़ सकती है।
खट्टे फलों से करें दूरी
आइसक्रीम खाने के बाद संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल न खाएं। इससे गैस, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
शराब पीने से बचें
आइसक्रीम के बाद शराब पीना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इससे डाइजेशन धीमा हो सकता है और दस्त या उल्टी की समस्या हो सकती है।
आइसक्रीम खाने का सही समय
आइसक्रीम दोपहर में खाना ज्यादा बेहतर होता है। रात में खाने से सर्दी-जुकाम और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
आइसक्रीम की तासीर
आइसक्रीम की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसके बाद गर्म चीजों से दूरी बनाना जरूरी होता है। यह शरीर में ठंड पैदा कर सकती है।
स्वाद के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आइसक्रीम के बाद इन चीजों से बचकर आप पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं से सुरक्षित रह सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com