बच्चों में ल्यूकेमिया एक घातक बीमारी है, जो ब्लड कैंसर के तौर पर भी जाना जाता है। इस समस्या के लक्षणों को जल्दी पहचान कर आप इस बीमारी से बच सकते हैं। आइये जानते हैं बच्चों में ल्यूकेमिया के संकेतों के बारे में -
सूजन की समस्या होना
बच्चों में ल्यूकेमिया के कारण शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन की समस्या होने लगती है। पेट, चेहरे, हाथ और कोलरबोन पर सूजन की समस्या होना भी इस घातक समस्या का संकेत हो सकता है।
हड्डियों में दर्द
ल्यूकेमिया की समस्या में हड्डियों के नजदीक कोशिकाएं इकठ्ठा होने लगती हैं, जिसके कारण हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है। बच्चों के कमर और जोड़ों में दर्द होना ल्यूकेमिया का संकेत होता है।
त्वचा पर इन्फेक्शन
ल्यूकेमिया के कारण बच्चों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। शरीर में वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स के कम होने पर त्वचा पर कई तरह के दाग और धब्बे होने लगते हैं, जो ल्यूकेमिया का संकेत है।
खून आना
बच्चों को हल्की चोट लगना और उसके कारण बहुत ज्यादा खून आना भी ल्यूकेमिया का लक्षण होता है। ल्यूकेमिया के कारण बच्चों में प्लेटलेट्स गिरने लगते हैं, जिसके कारण रक्तस्त्राव नहीं रुकता है।
एनीमिया की समस्या होना
बच्चों में बार-बार एनीमिया की शिकायत होना ल्यूकेमिया के कारण भी हो सकता है। एनीमिया की समस्या में रेड ब्लड सेल्स कम होने लगते हैं, जिसके कारण बच्चों में दुर्बलता, त्वचा का पीला पड़ना और दिर में दर्द की परेशानी होने लगती है।
बच्चों में ल्यूकेमिया की समस्या होने पर शरीर में ये संकेत दिखाई देते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com