बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स, आंखों की बढ़ेगी रोशनी

By Deepak Kumar
02 Jul 2025, 15:30 IST

आजकल बच्चे ज्यादा समय मोबाइल और टीवी देखने में बिताते हैं, जिससे उनकी आंखें जल्दी कमजोर होने लगती हैं। लेकिन अगर उनकी डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल किए जाएं, तो उनकी आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है और नजर लंबे समय तक तेज बनी रह सकती है। आइए जानें ऐसे ही कुछ फायदेमंद फूड्स के बारे में।

आंवला

आंवला में विटामिन C भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है। बच्चों को आंवला मुरब्बा, कैंडी या जूस के रूप में देना फायदेमंद होता है।

शकरकंद

शकरकंद में बीटा-कैरोटिन और विटामिन A होता है, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों को इसे चाट, उबले रूप या हल्की मसालेदार सब्जी के रूप में दिया जा सकता है।

गाजर

गाजर में बीटा-कैरोटिन और विटामिन A भरपूर होता है, जो रेटिना की हेल्थ को सुधारता है। बच्चों को गाजर सलाद, सूप या सब्जी में शामिल करके दिया जा सकता है।

टमाटर

टमाटर में विटामिन A और C होते हैं, जो आंखों की रोशनी और हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। बच्चों को सलाद या टमाटर का सूप बनाकर देना एक हेल्दी विकल्प है।

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन A, C, E और पोटेशियम होता है, जो आंखों के साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। इसे बच्चों के सलाद या स्मूदी में मिलाकर दिया जा सकता है।

क्यों जरूरी है आंखों की केयर?

कम उम्र में ही चश्मा लग जाना बच्चों के आत्मविश्वास और विकास को प्रभावित कर सकता है। इसलिए बचपन से ही डाइट और स्क्रीन टाइम का संतुलन बहुत जरूरी होता है।

ध्यान रखें ये बातें

अगर बच्चों को किसी फल या सब्जी से एलर्जी हो या वे किसी ट्रीटमेंट में हों, तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत से समझौता न करें, सही जानकारी के साथ आगे बढ़ें।

इन 5 फूड्स को रोजाना बच्चों की डाइट में शामिल करें। ये न सिर्फ उनकी आंखों की सेहत सुधारेंगे बल्कि शरीर को भी अंदर से मजबूत बनाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com