नारी का साग खाने के फायदे

By Shilpy Arya
25 Jun 2025, 18:45 IST

मानसून के मौसम में तालाब या पानी वाली जगह पर उगने वाला नारी का साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेख में जानें नारी का साग खाने के फायदे-

स्वस्थ आंखें

आंखों को स्वस्थ रखने में भी नारी का साग फायदेमंद होता है। विटामिन ए और कैरोटीनॉयड से भरपूर होने के कारण यह आंखों की रोशनी भी बेहतर करता है।

पाचन ठीक करे

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए नारी का साग खाएं। यह मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इसमें मौजूद फाइबर खाना पचाते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए

शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए नारी का साग खाएं। यह आयरन का बेहतरीन सोर्स होता है।

ब्लड सर्कुलेशन ठीक करे

मैग्नीशियम की प्रचुरता के कारण नारी के साग को डाइट में एड करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाए

बॉडी का बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए नारी के साग का सेवन करें। यह बीटा कैरोटीन के गुणों से भरपूर होता है।

नारी का साग खाने के ये सभी लाभ होते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com