बड़ी आंत का कैंसर - इन 5 लक्षणों से करें पहचान

By Aditya Bharat
28 Apr 2025, 10:30 IST

बड़ी आंत का कैंसर आंतों में बनने वाला एक गंभीर रोग है। शुरुआती पहचान से इसका इलाज संभव है। सही समय पर लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। तो आइए सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ निखिल अग्रवाल से जानते हैं इसके 5 लक्षणों के बारे में।

बार-बार पेट दर्द या ऐंठन

अगर पेट में अक्सर दर्द, भारीपन या ऐंठन महसूस हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। बड़ी आंत में समस्या का संकेत हो सकता है।

खून आना या मल में बदलाव

मल में खून आना या उसका रंग बदलना, बड़ी आंत में गांठ या कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे लक्षण तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

वजन का तेजी से घटना

बिना किसी कोशिश के अचानक वजन कम होना चिंता का विषय है। यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी, खासकर बड़ी आंत के कैंसर का संकेत हो सकता है।

थकान और कमजोरी

लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना शरीर में खून की कमी और आंत की खराबी का लक्षण है। बड़ी आंत के कैंसर में यह आम समस्या देखी जाती है।

आंतों की आदतों में बदलाव

कब्ज, दस्त या मल त्याग की आदतों में लगातार बदलाव होना बड़ी आंत के कैंसर का संकेत हो सकता है। इस तरह के बदलावों को नजरअंदाज न करें।

किन लोगों को खतरा अधिक?

50 साल से अधिक उम्र के लोग, फैमिली हिस्ट्री वाले या अस्वस्थ खानपान करने वाले व्यक्तियों में बड़ी आंत के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

रोग को समय रहते पकड़ें

यदि लक्षण जल्दी पहचान लिए जाएं और समय पर जांच हो, तो बड़ी आंत के कैंसर का इलाज आसान और सफल हो सकता है। समय बर्बाद न करें।

बड़ी आंत का कैंसर जानलेवा बन सकता है यदि नजरअंदाज किया जाए। नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली से आप इस बीमारी से बच सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com