जायफल एक मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इसकी तासीर बहुत गर्म होती है, जिससे कुछ लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर में हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है। आइए जानते हैं कि जायफल के सेवन से क्या नुकसान होते हैं?
जायफल के नुकसान
गर्म प्रकृति वाले लोगों के लिए जायफल नुकसानदायक हो सकता है। इसकी गर्म तासीर शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।
माइग्रेन की समस्या
माइग्रेन से पीड़ित लोगों के लिए जायफल हानिकारक हो सकता है। यह सिरदर्द को ट्रिगर कर सकता है और दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जिससे कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
मानसिक समस्या
जिन लोगों को दिमाग से जुड़ी बीमारियां हैं या जो मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित इलाज ले रहे हैं, उन्हें जायफल से बचना चाहिए। यह दवाओं के प्रभाव को प्रभावित कर सकता है।
डॉक्टर से सलाह लें
अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की दवा का नियमित सेवन कर रहा है, तो उसे बिना डॉक्टर की सलाह के जायफल का सेवन नहीं करना चाहिए। यह दवाओं के साथ मिलकर साइड इफेक्ट्स पैदा कर सकता है।
पाइल्स या ब्लीडिंग की समस्या
गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों को जायफल का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। पाइल्स या ब्लीडिंग से जुड़ी समस्याओं में इसका उपयोग नुकसानदायक हो सकता है।
जायफल का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें
जायफल का अत्यधिक सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, जिससे एसिडिटी, पेट में जलन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में ही उपयोग करें।
प्रेगनेंसी के दौरान जायफल से बचें
गर्भवती महिलाओं को भी जायफल के सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। यह गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है और गर्भावस्था में जटिलताएं उत्पन्न कर सकता है।
दिल से जुड़ी बीमारियां
हृदय से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को भी जायफल से परहेज करना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है और हृदय पर ज्यादा दबाव डाल सकता है।
अगर आप जायफल का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे हमेशा सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com