जामुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से जानिए इसके 6 बेहतरीन फायदे।
दांत दर्द में आराम
जामुन की छाल को पीसकर सेंधा नमक मिलाएं और मंजन की तरह प्रयोग करें। इससे दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत मिलती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
जामुन की छाल का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगी इसे जामुन की गुठली की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आयुर्वेदिक शुगर कंट्रोल उपाय है।
गले की खराश से राहत
छाल को उबालकर उससे गरारे करें। इससे गले की खराश, जलन और टाइटनेंस दूर होती है। ये उपाय गले के इन्फेक्शन में कारगर होता है और नियमित करने से असर जल्द दिखता है।
पेट दर्द में आराम
पेट दर्द, अपच और गैस में जामुन की छाल को पानी में घिसकर पिएं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पेट की सूजन और मरोड़ से राहत दिलाते हैं। आयुर्वेद में इसे पेट दर्द की दवा माना जाता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
जामुन की छाल का पेस्ट चेहरे पर लगाएं। इससे झुर्रियां, दाग-धब्बे और स्किन संक्रमण कम होते हैं। ये एक प्राकृतिक फेसपैक है जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक
गर्भावस्था में गैस और पेट फूलने की समस्या में जामुन की छाल को उबालकर पिएं। इसमें थोड़ा जीरा पाउडर मिलाएं। यह पेट को शांत करता है और पाचन में सुधार लाता है।
एक्सपर्ट की सलाह जरूरी
हालांकि जामुन की छाल फायदेमंद है, लेकिन गंभीर बीमारी वाले लोग इसे उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
जामुन की छाल का सही इस्तेमाल कई शारीरिक परेशानियों को दूर करने में मददगार हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com