अगर आपकी पसलियों में दर्द है, तो यह किसी चोट, मांसपेशियों में खिंचाव या हड्डियों की कमजोरी की वजह से हो सकता है, जिसे आयुर्वेदिक तरीके से ठीक किया जा सकता है।
पसलियों में दर्द
पसलियों में दर्द होने पर सांस लेना मुश्किल हो सकता है और हल्का सा दबाव पड़ने पर भी तेज दर्द महसूस होता है। यह कई बार सूजन और बुखार जैसे लक्षणों के साथ सामने आता है।
सरसों और तारपीन का तेल
सरसों के तेल में थोड़ा सा तारपीन का तेल मिलाकर दिन में दो से तीन बार मालिश करने से पसलियों के दर्द में आराम मिलता है। यह आयुर्वेद में भी काफी उपयोगी बताया गया है।
चूना और शहद का पेस्ट
पान में खाए जाने वाले चूने को शहद में मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से पसलियों के दर्द में आराम मिल सकता है। यह नुस्खा काफी पुराना और असरदार माना गया है।
सरसों और हल्दी का पेस्ट
गेहूं के आटे से बनी मोटी रोटी को हल्के सरसों तेल और हल्दी के पेस्ट के साथ बांधने से दर्द में राहत मिलती है। यह तरीका हड्डियों के अन्य दर्द में भी असरदार होता है।
जीरा
जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे गर्म पानी में मिलाकर उस पानी से दर्द वाली जगह की सिंकाई करने से पसलियों के दर्द से काफी राहत मिलती है।
लहसुन
लहसुन को हल्का भूनकर शहद के साथ सेवन करने से पसलियों के दर्द में आराम मिलता है। यह तरीका पुराने समय से दर्द और सूजन के लिए आजमाया जाता रहा है।
गंभीर समस्याएं
पसलियों में दर्द की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। यह हड्डियों में कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस या किसी गंभीर बीमारी जैसे कैंसर का भी संकेत हो सकता है।
अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे, तो घरेलू उपायों के साथ किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com