जामुन और दूध दोनों हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या इनको साथ खाया जा सकता है। आइए जानें जामुन को बाद दूध पीने से क्या होता है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए सही है या नहीं।
आयुर्वेदिक मान्यता
डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार आयुर्वेद में जामुन और दूध को विपरीत गुणों वाला माना गया है। इन्हें एक साथ या एक के बाद एक खाने से शरीर में दिक्कत पैदा हो सकती है।
पाचन पर असर
जामुन खट्टे स्वभाव का फल है, जबकि दूध भारी और ठंडा होता है। दोनों चीजों को एक साथ पचाने में मुश्किल हो सकती है जिससे गैस, अपच और पेट दर्द हो सकता है।
स्किन पर असर
कई लोगों में जामुन के तुरंत बाद दूध पीने से एलर्जी, स्किन रैशेज या फंगल संक्रमण जैसी दिक्कत भी दिखाई दे सकती है, खासकर सेंसिटिव स्किन वालों में।
बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत
कमजोर डाइजेशन वाले बच्चों और बुजुर्गों में इसका असर जल्दी दिखता है। जामुन के बाद दूध पीने से उनमे उल्टी, मरोड़ या दस्त की दिक्कत बढ़ सकती है।
कितनी देर बाद पिएं दूध
अगर आपने जामुन खाया है तो कम से कम 1 से 2 घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए। इससे दोनों चीजें ठीक से पच पाएंगी और कोई दिक्कत नहीं होगा।
बढ़ सकते हैं टॉक्सिन्स
खट्टे फल और दूध एक साथ खाने से दूध फट सकता है, इससे शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं। यह इम्यून सिस्टम पर भी असर कर सकता है।
फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें
इन दोनों चीजों को एक-साथ लेने से बचें इससे पेट से लेकर स्किन तक कई दिक्कत हो सकती हैं। वहीं दूध को पीने के बाद एसिडिक चीजों को खाने से परहेज करें।
जामुन और दूध दोनों को एक साथ नहीं लेना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com