मुलेठी और शहद खाने से क्या होता है?

By Harsha Singh
26 Oct 2024, 06:00 IST

मुलेठी और शहद दोनों अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। इन दोनों को ही शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि मुलेठी और शहद का साथ में सेवन करना शरीर के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है?

पोषक-तत्वों से भरपूर

मुलेठी और शहद में कई पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, सोडियम, फास्फोरस, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट जैसे पोषक-तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आइए इस कॉम्बिनेशन से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-

इम्यूनिटी मजबूत होगी

मुलेठी और शहद को साथ में खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। इन दोनों ही चीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इससे आप खुद को कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचा सकते हैं।

पेट की परेशानी करें दूर

अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो मुलेठी और शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक-तत्व पेट के अल्सर से छुटकारा दिला सकते हैं।

गले की खराश से मिलेगा छुटकारा

शहद और मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इससे गले की खराश कम हो सकती है। इसके साथ ही, गले में चुभन से भी छुटकारा मिल सकता है।

हार्ट हेल्थ का रखें ख्याल

मुलेठी और शहद का सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। ऐसे में स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसके साथ ही, बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

स्किन और बालों को होगा फायदा

स्किन और बालों को स्वस्थ रखने के लिए मुलेठी और शहद फायदेमंद होता है। इससे बालों को मजबूती और नेचुरल चमक मिलती है। साथ ही, स्किन को झुर्रियों और फाइन-लाइंस से बचाया जा सकता है।

मुलेठी और शहद का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com