पुनर्नवा कौन-कौन सी बीमारी में काम आता है?

By Lakshita Negi
13 Jun 2025, 18:00 IST

पुनर्नवा एक औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में प्राचीन काल से किया जाता रहा है। इसके इस्तेमाल से शरीर की कई दिक्कतों को कम किया जा सकता है। आइए डॉ. पूजा कोहली जी से जानें पुनर्नवा किन बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

सूजन में राहत

पुनर्नवा का सबसे बड़ा फायदा शरीर की सूजन को कम करना है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाती है।

किडनी की बीमारी में फायदेमंद

पुनर्नवा जड़ी-बूटी पेशाब को बढ़ाकर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है। इसलिए किडनी की दिक्कत में पुनर्नवा बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

लीवर को मजबूत बनाती है

पुनर्नवा लीवर की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। यह हेपाटाइटिस जैसी लीवर संबंधी बीमारियों में फायदेमंद होती है और लीवर को डिटॉक्स भी करती है।

डायबिटीज में सहायक

पुनर्नवा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही किया जाना चाहिए।

गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत

इसमें मौजूद नेचुरल दर्द निवारक तत्व, गठिया और पुराने जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। नियमित इसका सेवन करने से चलने फिरने में आसानी होती है।

हार्ट प्रॉब्लम्स में लाभदायक

पुनर्नवा हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

वजन घटाने में मददगार

पुनर्नवा पानी को शरीर से बाहर निकलती है और सूजन कम करती है। इससे मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और वेट कम करने में भी मदद मिलती है।

पुनर्नवा का रस, चूर्ण या कैप्सूल की तरह लिया जा सकता है। लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com