चाय पीने का शौक बहुत से लोग रखते हैं, लेकिन दूध वाली चाय से पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अनार की चाय एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो आइए डाइटीशियन सुमन से जानते हैं अनार की चाय पीने के फायदों के बारे में।
अनार की चाय के फायदे
अनार की चाय में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। इसमें आयरन, विटामिन सी, फाइबर, और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं, जो सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।
शरीर को हाइड्रेट करता है
अनार की चाय पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। यह चाय शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करती है और शरीर को डिटॉक्स भी करती है।
मौसमी बीमारियों से बचाव
यह चाय एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो इंफेक्शन से बचाव करती है। खासकर बारिश के मौसम में यह चाय बहुत फायदेमंद है, जब बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद
अनार की चाय दांतों के लिए भी अच्छी होती है। इससे मसूड़ों की सूजन कम होती है और मुंह की बदबू भी दूर होती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों को हेल्दी बनाए रखते हैं।
वजन घटाने में मददगार
यह चाय वजन कम करने में भी मददगार है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप ज्यादा खाना नहीं खाएंगे।
दिल को रखें हेल्दी
अनार की चाय दिल के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और दिल के रोगों का जोखिम कम करते हैं।
कैसे बनाएं?
अनार के छिलके धोकर सुखा लें और मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। चाय बनाने के लिए गर्म पानी में अपने टेस्ट के हिसाब से अनार के छिलके का पाउडर डालें और 2-3 बाद चाय बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसमें नमक/नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
यह चाय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com