मकोय (Black Nightshade) एक आयुर्वेदिक औषधीय पौधा है, जिसके पत्ते और फल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके पत्तों का सेवन करने से शरीर को कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं, जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है। आइए डॉक्टर एस डी पाठक से जानें की मकोय के पत्तों का इस्तेमाल करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
लिवर के लिए मकोय का पत्ता
मकोय के पत्ते लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। इससे फैटी लिवर जैसी प्रॉजब्लम्स से बचाव होता है।
सूजन और दर्द के लिए मकोय के पत्ते
मकोय के पत्तों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से जोड़ों का दर्द, शरीर की सूजन और शरीर के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
डाइजेशन के लिए मकोय के पत्ते
मकोय के पत्तों का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद मिलती है। इनको खाने से पेट की प्रॉब्लम्स कम होती है और पेट हेल्दी रहता है।
इम्यूनिटी के लिए मकोय के पत्ते
मकोय के पत्तों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है।
स्किन के लिए मकोय के पत्ते
मकोय के पत्तों का सर स्किन की एलर्जी, खुजली और स्किन प्रॉब्लम्स को कम करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन साफ और हेल्दी बनी रहती है।
बुखार और सर्दी में मकोय के पत्ते
मकोय के पत्तों से काढ़ा बनाकर पीने से वायरल, सर्दी-जुकाम और खांसी को कम करने में मदद मिलती है।
मकोय के पत्तों का इस्तेमाल
मकोय के पत्तों की सब्जी बनाकर, रस या काढ़ा बनाकर भी लिया जा सकता है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह से इसकी सही मात्रा जरूर जान लें।
आप भी मकोय के पत्तों का इस्तेमाल करके खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com