हरड़ एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी होती है जो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। वहीं, दूध में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। पर क्या इन दोनों चीजों को एक साथ लेना हेल्थ के लिए सही होता है? आइए डॉ महेंद्र लालवानी जी से जानें।
हरड़ के फायदे
हरड़ को आयुर्वेद में त्रिफला का हिस्सा माना जाता है। इससे डाइजेशन सही, कब्ज दूर और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसे चूर्ण या गोली रूप में लिया जाता है।
दूध के साथ हरड़
कई लोग हरड़ को दूध के साथ मिलाकर रात को पीते हैं, जिससे नींद, डाइजेशन और स्किन को फायदा होता है। लेकिन ये फायदे सबको हों यह जरूरी नहीं है।
कब फायदेमंद हो सकता है?
अगर कब्ज की दिक्कत हो या शरीर में सूजन हो, तो हरड़ और दूध को साथ में लेने से राहत मिल सकती है। पर इसे सीमित मात्रा में लेना जरूरी होता है।
कब हो सकती है दिक्कत?
हरड़ की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में इसे ज्यादा मात्रा में लेने से पेट में जलन या एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। कमजोर डाइजेशन वालों को इससे बचना चाहिए।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए
प्रेग्नेंसी में हरड़ से बचना चाहिए, खासकर दूध के साथ। ये यूटरस को उत्तेजित कर सकता है और गर्भ में दिक्कत पैदा कर सकता है।
दवा लेने वालों को डॉक्टर से पूछना जरूरी
अगर आप किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो हरड़ और दूध लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। कुछ दवाओं का असर इसे खाने से कम हो सकता है।
कैसे लें हरड़ और दूध?
रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ थोड़ा सा हरड़ का चूर्ण लेना सही होता है। खाली पेट इसे लेने से बचें और आधे चम्मच से ज्यादा न लें।
हरड़ और दूध साथ लेना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर किसी के शरीर की जरूरत अलग होती है। इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com