मानसून में गोंद कतीरा खाना फायदेमंद या नहीं?

By Lakshita Negi
30 Jun 2025, 13:45 IST

गोंद कतीरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह एक नेचुरल गोंद होता है जो पेड़ की छाल से निकलता है। इसे गर्मियों में बहुत ज्यादा खाया जाता है, लेकिन क्या इसे मानसून में खाना फायदेमंद होता है? आइए जानें। 

मानसून में शरीर की हालत

मानसून में नमी और मौसम में बदलाव के कारण डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे बीमारियां जल्दी फैलती है और शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

गोंद कतीरा में पोषण

गोंद कतीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इससे शरीर को ठहराव और सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसे खाने से डाइजेशन, स्किन और एनर्जी बूस्ट करने में मदद मिलती है।

क्या यह मानसून में फायदेमंद है?

हां गोंद कतीरा सही मात्रा में खाया जाए तो यह शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर की गर्मी से बचाव होता है, ज्यादा ठंड से सर्दी-जुकाम का खतरा भी बढ़ सकता है।

कैसे करें गोंद कतीरा का सेवन?

गोंद कतीरा को भिगोकर दूध, शिकंजी या छाछ में मिलाकर खाएं। सुबह और दोपहर को इसे खाना फायदेमंद होता है। रात को इसे लेने से बचें।

कितनी मात्रा में गोंद कतीरा खाएं?

मानसून में एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा भीगा गोंद कतीरा न खाएं। इसे ज्यादा खाने से पेट में गड़बड़ी और सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है।

किन्हें नहीं खाना चाहिए?

जिन लोगों को साइनेस, बलगम, खांसी व बार-बार सर्दी होती है, उनको मानसून में गोंद कतीरा लेने से बचना चाहिए। इसे खाने से ठंड बढ़ सकती है।

डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

हर शरीर की जरूरत अलह होती है। किसी के लिए फायदेमंद और किसी के लिए खतरनाक भी हो सकता है। इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है।

मानसून में गोंद कतीरा खाना फायदेमंद होता है। लेकिन सीमित मात्रा में और शरीर की जरूरत के हिसाब से खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com