यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में जोड़ों के दर्द और सूजन का मुख्य कारण हो सकता है। लेकिन, आयुर्वेदिक हर्ब्स से इसे कम किया जा सकता है।
एक्सपर्ट की राय
आयुर्वेदिक चिकित्सक और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिस डॉ भुवनेश्वरी की मानें तो ऐसी कई आयुर्वेदिक हर्ब्स हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने मे बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
अश्वगंधा
अश्वगंधा एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो सूजन और दर्द को कम करती है। यह यूरिक एसिड के स्तर को भी घटाने में मदद करती है, जिससे जोड़ों का दर्द और सूजन कम हो सकता है।
गिलोय की पत्तियां
गिलोय की पत्तियों में औषधीय गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं। गिलोय का रस पीने से जोड़ों की सूजन और दर्द से राहत मिलती है।
गिलोय और अश्वगंधा
गिलोय और अश्वगंधा का संयोजन शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है, जिससे यूरिक एसिड नियंत्रित रहता है। इस संयोजन से शरीर में ऊर्जा भी मिलती है।
त्रिफला
त्रिफला एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है, जिसमें आंवला, बहेड़ा और हरड़ मिलाकर तैयार किया जाता है। यह हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है।
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो सूजन से लड़ने में मदद करता है। हल्दी का सेवन यूरिक एसिड कम करने के लिए बेहद फायदेमंद है। यह दर्द और सूजन को भी कम करता है।
मुलेठी
मुलेठी का सेवन जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। इसमें ग्लाइसिराइजिन नामक यौगिक होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं और जोड़ों के दर्द को भी दूर करते हैं।
यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल होना
इनका नियमित सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल कम होता है, जिससे कई गंभीर समस्याओं से राहत मिलती है।
यूरिक एसिड बढ़ने से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, इन आयुर्वेदिक उपायों के जरिए आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com