दालचीनी हर घर के किचन में पाया जाने वाला एक ऐसा मसाला है, जो कई गुणों से भरपूर होता है। यह खाने की खुशबू व स्वाद को बढ़ाता है। लेख में जानें दालचीनी का काढ़ा पीने के फायदे-
इम्यूनिटी बढ़ाएं
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आप दालचीनी की चाय का सेवन करें। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।
सर्दी-जुकाम से आराम
सर्दी-जुकाम की दिक्कत को दूर करने में दालचीनी का काढ़ा आपकी मदद कर सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है।
पाचन ठीक करे
पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए दालचीनी का काढ़ा पिएं। यह पेट को स्वस्थ रखता है। साथ ही, कब्ज व अपच दूर करता है।
वेट लॉस करे
वजन घटाने के लिए आप दालचीनी का काढ़ा पीना लाभकारी हो सकता है। इसे पीने से शरीर में जमा फैट घटाने में मदद मिलती है।
सूजन कम करे
शरीर की सूजन घटाने के लिए आपको दालचीनी के काढ़े का सेवन करना चाहिए। इमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द दूर करते हैं।
सांस से जुड़े रोग दूर करे
दालचीनी के काढ़े को डाइट में एड करने से सांस से जुड़े रोगों को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह फेफड़ों से टॉक्सिन्स बाहर करता है।
सावधानी
दालचीनी के काढ़े का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसकी गर्म तासीर नुकसान भी कर सकती है।
दालचीनी का काढ़ा पीने से आपको ये भी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com