अमड़ा गुणों से भरपूर होता है, इस फल का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि जामुन के आकर का यह फल इंसान को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।
अमड़ा फल के गुण
आइए अमड़ा के औषधीय गुणों के बारे में गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से जानते हैं। उनके मुताबिक, अमड़ा का फल कच्चा हो या फिर पका दोनों ही अवस्था में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से गठिया, गले में दर्द जैसी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
नाक
अमड़ा का इस्तेमाल नाक से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। इसके लिए अमड़ा के तने की छाल को पीसकर, इसे बकरी के दूध में मिलाकर पिएं। इससे साइनस, बंद नाक जैसी नाक की कई समस्याओं से निजात मिलेगा।
गले में दर्द
अगर इंफेक्शन की वजह से आपको गले में बार-बार दर्द हो रहा है, तो अमड़ा के कच्चे फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे गले की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
पेट की समस्या
अमड़ा का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव कर सकता है। इसके लिए अमड़ा के छिलकों को घीसकर उनका रस निकाल लें। करीब 2 से 3 चम्मच रस पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है।
अर्थराइटिस
अर्थराइटिस की समस्या के लिए आप अमड़ा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फल के छिलकों का पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे गठिया वाला दर्द और सूजन भी चले जाएंगे।
स्किन केयर
अगर स्किन पर किसी तरह का घाव, खुजली या फिर अन्य समस्या है, तो अमड़ा का इस्तेमाल कर सकते हैं। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी यह मददगार है, इससे चेहरे पर चमक आती है। इसके लिए अमड़ा के पत्तों और छाल का पेस्ट तैयार कर, स्किन पर लगा सकते हैं।
अमड़ा का फल हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com