पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है, खासकर बच्चों में। आयुर्वेद में कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताए गए हैं जो कीड़ों को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। तो आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर राघव ठुकराल से जानते हैं पेट में कीड़े मारने के आयुर्वेदिक इलाज के बारे में।
मूली का रस
मूली का रस सुबह-शाम नमक मिलाकर पीने से पेट के कीड़े मल के साथ बाहर निकल सकते हैं। मूली में मौजूद फाइबर और पोषक तत्व पाचन में भी सुधार करते हैं।
प्याज का गरम रस पिएं
गर्म प्याज का रस एंटी-पैरासाइटिक गुणों से भरपूर होता है। इसे पीने से पेट के कीड़े खत्म हो सकते हैं और पेट दर्द व जलन से राहत मिलती है।
नीम का तेल लगाएं
मलद्वार पर नीम का तेल लगाने से कीड़ों से होने वाली खुजली और जलन कम हो सकती है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण को रोकने में भी मदद करते हैं।
आड़ू की पत्तियां
आड़ू की पत्तियों का रस सप्ताह में एक बार पीने से कीड़े मर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और खनिज पेट को साफ और स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
हल्दी का पानी पिएं
हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पेट के कीड़े मारने में सहायक होते हैं। रोज सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और पेट की सफाई भी होती है।
नीम के पत्तों का सेवन करें
नीम के पत्ते चबाना या उनका जूस पीना कीड़े खत्म करने में मदद करता है। सप्ताह में दो-तीन बार इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह इम्युनिटी भी मजबूत करता है।
पेट में कीड़ों के लक्षण
पेट दर्द, बार-बार उल्टी, दस्त, मलाशय में खुजली, थकान और सोते समय पेट में हलचल- ये सभी पेट में कीड़े होने के सामान्य लक्षण हैं। समय पर पहचान जरूरी है।
अगर 4-5 दिन बाद भी लक्षण बने रहें, तो घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और सही जांच व इलाज करवाएं, ताकि समस्या गंभीर न बने। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com