सरु, जिसे अंग्रेजी (Cypress) कहा जाता है, यह एक सदाबहार पेड़ है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसकी पत्तियां, छाल और तेल का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता है। सरु के इस्तेमाल से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि सरु हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद होता है।
इम्यूनिटी के लिए
सरु में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज शरीर को इंफेक्शन और बैक्टीरिया से बचाते हैं। इससे सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों को दूर करने में मदद होती है और इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है।
हार्ट के लिए सरु
सरु का तेल ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है और हार्ट को हेल्दी बनाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।
सांस की दिक्कत के लिए सरु
सरु की पत्तियों और तेल से बना काढ़ा सांस से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे दमा, ब्रोंकाइटिस और कफ को दूर करने में मदद करता है। इसकी खुशबू से नाक खोलने और फेफड़ों को साफ करने में मदद मिलती है।
स्ट्रेस और नींद के लिए
सरु के तेल की खुशबू से स्ट्रेस और मेंटल थकान दूर करने में मदद मिलती है। यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और अच्छी नींद में मदद करता है। इसका इस्तेमाल अरोमाथेरेपी में भी किया जाता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
सरु का तेल स्किन को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इससे मुंहासे, दाग-धब्बे और इंफेक्शन का खतरा दूर होता है। इसके एंटी-सेप्टिक प्रॉपर्टीज घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं।
जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत
सरु में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो गठिया, जोड़ों के दर्द और मसल्स में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सरु के तेल से मालिश करने से जल्दी आराम मिलता है।
डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए
सरु का सेवन करने से पेट की प्रॉब्लम्स जैसे अपच, गैस और एसिडिटी को दूर करने में मदद मिलती है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करता है और भूख बढ़ाता है।
सरु एक नेचुरल औषधि है जो शरीर के कई हिस्सों पर पॉजिटिव असर डालती है, इसे अपनी लाइफ में शामिक करें और फायदा उठाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com