खूबकला, अंजीर और मुनक्का की चटनी खाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
16 Mar 2025, 08:00 IST

सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खूबकला, अंजीर और मुनक्का का सेवन किया जा सकता है। ये तीनों शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं और शरीर को ताकतवर बनाते हैं।

खूबकला, अंजीर और मुनक्का

खूबकला, अंजीर और मुनक्का का मिश्रण आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करता है।

टाइफाइड में फायदेमंद

टाइफाइड जैसी बीमारियों में भी खूबकला, अंजीर और मुनक्का का सेवन काफी लाभकारी होता है। इसे सुबह-शाम खाकर आप इस रोग से राहत पा सकते हैं।

सर्दी-जुकाम से बचाव

अगर सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं, तो खूबकला, अंजीर और मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल करें। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से राहत देते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

खूबकला, अंजीर और मुनक्का का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इनमें कैल्शियम और अन्य खनिज होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखते हैं।

बच्चों के लिए फायदेमंद

बच्चों के लिए भी यह मिश्रण बेहद फायदेमंद है। रोजाना इसका सेवन उनके विकास को तेज करता है और शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स प्राप्त होते हैं।

मांसपेशियां होंगी मजबूत

इस मिश्रण का सेवन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। अंजीर में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है, जो मसल्स का विकास करती है।

मुनक्का, अंजीर और खूबकला की चटनी

इस मिश्रण की चटनी बनाकर खाने से कई रोगों से बचा जा सकता है। इसे बनाने के लिए मुनक्का, अंजीर और खूबकला को अच्छे से पीसना चाहिए।

चटनी बनाने का तरीका

खूबकला, अंजीर और मुनक्का की चटनी बनाने के लिए इनको अच्छे से पीसा जाता है, जिससे सभी पोषक तत्व शरीर में समाहित हो जाते हैं।

पित्त प्रकृति के लोगों को इस चटनी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इनकी तासीर गर्म होती है और ज्यादा सेवन से नुकसान भी हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com