शतावरी एक औषधीय जड़ी-बूटी है जो महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद के साथ इसको खाने से बहुत फायदे होते हैं? आइए जानें शतावरी चूर्ण को शहद के साथ खाने के फायदे।
महिला स्वास्थ्य के लिए वरदान
शतावरी चूर्ण और शहद का सेवन महिलाओं के हार्मोन बैलेंस में मदद करता है। यह पीरियड्स धर्म की इर्रेगुलरिटी और दर्द में राहत देने में कारगर माना जाता है।
फर्टिलिटी बढ़ाए
शतावरी चूर्ण और शहद का मिक्सचर खाने से प्रेग्नेंसी के चांस बढ़ाने में मदद मिलती है। शतावरी गर्भाशय को स्ट्रांग करती है और शहद से शरीर को एनर्जी मिलती है।
डाइजेशन को सुधारे
शतावरी चूर्ण में शीतल और डाइजेस्टिबल प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। शहद के साथ इनको मिलाकर खाने से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी दिक्कत दूर करने में मदद मिलती है।
मानसिक तनाव और चिंता कम करे
शतावरी और शहद के मिक्सचर से मेंटल हेल्थ को सुधारने में मदद मिलती है। शतावरी की ठंडी प्रकृति स्ट्रेस को कम करती है और शहद मेंटल एनर्जी को बढ़ाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शतावरी में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व मौजूद होते हैं। जब इसे शहद के साथ लिया जाए तो शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है।
शरीर की कमजोरी दूर करे
थकान, कमजोरी या नींद की कमी होती हैं, तो यह मिक्सचर बहुत असरदार होता है। यह शरीर में एनर्जी लाता है और स्फूर्ति और ताजगी का एहसास कराता है।
हड्डियों और मसल्स को पोषण दे
शतावरी कैल्शियम का बहुत अच्छा सोर्स होता है। शहद को इसके साथ मिलाकर खाने से यह हड्डियों और मसल्स को स्ट्रेंथ देता है।
एक चम्मच शतावरी चूर्ण के साथ शहद मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट खाएं और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com