रात को त्रिफला का पानी पीने के फायदे

By Lakshita Negi
22 Jun 2025, 14:00 IST

त्रिफला में तीन औषधीय फल मौजूद होते हैं। यह हरड़, बहेड़ा और आंवला का मिक्सचर होता है। रात को इसका पानी पीने से शरीर को अंदर से कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें त्रिफला का पानी पीने के फायदे।

पाचन तंत्र मजबूत करे

रात में त्रिफला का पानी पीने से खाना आसानी से डाइजेस्ट होता है। इससे गैस, अपच और कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।

शरीर डिटॉक्स करता है

त्रिफला का पानी पीने से शरीर के अंदर जमा गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे लिवर और आंतें हेल्दी रहती हैं।

वेट लॉस में मददगार

त्रिफला का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट ब्रेकडाउन अच्छा होता है। इससे पेट की चर्बी को कम करने में खासतौर से मदद मिलती है।

स्किन ग्लोइंग बनाए

त्रिफला से खून साफ होता है, जिससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। रात में इसका पानी पीने से एक्ने, झाइयां और दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

त्रिफला में मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका पानी पीने से आंखों की थकान और जलन को भी कम करने में मदद मिलती है।

स्लीप क्वालिटी बढ़ाए

रात को त्रिफला का पानी पीने से दिमाग शांत रहता है और नींद अच्छी आती है। यह स्ट्रेस को भी कम करता है और शरीर को रिलैक्स करता है।

ऐसे करें सेवन

एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर रात को सोने से पहले पी लें। नियमित इसका सेवन करने से फायदे जल्दी दिखने लगेंगे।

आप भी रोजाना रात को त्रिफला का पानी पिएं और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com