मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते हैं। ये छाले बहुत दर्दनाक होते हैं और इनके होने पर खाना खाने में दिक्कत होती है। लेकिन कुछ आयुर्वेदिक चीजों से मुंह के छालों को ठीक किया जा सकता है। आइए जानें।
मुलेठी
मुलेठी से मुंह की गर्मी कम हो सकती है। इसकी जड़ चूसने या पानी में उबालकर कुल्ला करने से छालों में राहत मिलती है और जलन कम होती है।
तुलसी की पत्तियां
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। दिन में दो बार इसके पत्तों की चाय पीने और पत्तों को चबाने से छालों का दर्द कम होता है और आराम मिलता है।
नारियल का तेल
नारियल तेल का गरारा करने से मुंह में जलन को कम किया जा सकता है। इस तेल से मुंह मॉइस्चराइज होता है और छालों को जल्दी कम करने में मदद मिलती है।
आंवला
आंवला को खाने से या उसके रस से छालों को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और घाव को जल्दी कम करता है।
शहद
शहद को छालों पर लगाने से सूजन कम होती है। इसमें मौजूद नेचुरल एंजाइम्स मुंह के घावों को भरने में मदद करते हैं और दर्द से आराम देते हैं।
हल्दी
हल्दी में मौजूद एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करती हैं। इसे छालों पर लगाने से आराम मिलता है और छाले जल्दी ठीक होते हैं।
त्रिफला
त्रिफला पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे करने से मुंह के छालों से राहत मिलती है। यह शरीर की अंदर से सफाई कर छालों को दोबारा होने से रोकता है।
मुंह में छालों की दिक्कत को कम करने के लिए इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों को आजमाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com