गलत खानपान, बढ़ती उम्र, कैल्शियम की कमी और लाइफस्टाइल में खराबी के कारण आजकल लोगों की हड्डियां कमजोर हो गई हैं। लेकिन आयुर्वेद में मौजूद कुछ चीजों को खाने से हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है। आइए जानें।
हड्डियों के लिए आयुर्वेद
आयुर्वेद के अनुसार कुछ खास चीजों से शरीर में हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है। इनसे डाइजेशन भी सही होता है और हड्डियां अंदर से मजबूत होती हैं।
अश्वगंधा के फायदे
अश्वगंधा शरीर की मसल्स और हड्डियों को स्ट्रेंथ देता है। रोजाना थोड़ा सा चूर्ण दूध के साथ लेने से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है।
हड़जोड़
हड़जोड़ एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो टूटी व कमजोर हड्डियों को जोड़ने में मदद करता है। इससे शरीर में सूजन भी कम होती है और जोड़े मजबूत होते हैं।
गाय का घी
गाय का देसी घी हड्डियों को नरिश करने के लिए बहुत असरदार होता है। इससे शरीर में कैल्शियम का अब्जॉर्प्शन अच्छा होता है और हड्डियों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
तिल
तिल छोटे होते हैं, लेकिन इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। तिल खाने से हड्डियों को नेचुरली स्ट्रांग किया जा सकता है। इसे खासकर सर्दियों में खाना फायदेमंद होता है।
आंवला
आंवला हड्डियों में कोलेजन बनाने में मददगार होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर होता है, जो हड्डियों को रिपेयर और स्ट्रांग दोनों बनाने में मदद करता है।
बैलेंस और नियमित्ता जरूरी
इन आयुर्वेदिक चीजों का असर तभी दिखेगा जब इन्हें सही मात्रा में नियमित लिया जाएगा। साथ ही सही लाइफस्टाइल का होना भी जरूरी है।
आप भी अपनी डाइट में इन आयुर्वेदिक चीजों को शामिल करें और हड्डियों को मजबूत करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com