आंवला चूर्ण आयुर्वेद में अमृत की तरह माना जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। आंवला चूर्ण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसे लेने से इसके गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
शहद के साथ आंवला चूर्ण
सुबह खाली पेट एक चम्मच आंवला चूर्ण में थोड़ा सा शहद मिलाकर लें। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कब्ज की दिक्कत से भी राहत दिलाता है।
गुनगुने पानी में आंवला चूर्ण
आंवला चूर्ण हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से डाइजेशन अच्छा होता है और शरीर डिटॉक्स होता है। इसे वजन कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
घी के साथ आंवला चूर्ण
रात को सोने से पहले आंवला चूर्ण को एक चम्मच देसी घी के साथ खाने से शरीर में ठंडक रहती है। इससे नींद अच्छी आती है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
आंवला चूर्ण के अन्य फायदे
आंवला चूर्ण को इन तरीकों से खाने से बालों का झड़ना कम होता है। इससे बाल घने और शाइनी भी होते हैं, साथ ही टाइम से पहले सफेद बाल भी नहीं होते।
स्किन के लिए फायदेमंद
आंवला शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसे सही तरीके से खाने से चेहरा नेचुरली ग्लोइंग और साफ होने लगती है।
रोजाना करें सेवन
आंवला चूर्ण को रोजाना इन तरीकों में से किसी एक चीज के साथ खाने से हेल्थ को कई गुना फायदा मिलता है। इसे आजमाएं और फर्क महसूस करें।
आंवला चूर्ण एक नेचुरल उपाय है, जो बालों, स्किन और डाइजेशन सबके लिए फायदेमंद होता है।
स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com