आजकल महिलाएं और पुरुष, दोनों ही आइब्रो को सुंदर बनाने के लिए कई प्रकार के ट्रीटमेंट्स और प्रक्रियाओं का सहारा लेते हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा आइब्रो को घना बनाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं।
आयुर्वेदिक उपाय
कुछ लोग अपनी आइब्रो को सेट कराने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, जो काफी महंगा प्रोसेस होता है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी आइब्रो की ग्रोथ बढ़ सकती है।
नेचुरल तरीका
प्राकृतिक रूप से कुछ लोगों की आइब्रो घनी और सुंदर होती हैं, जबकि कुछ की पतली हो सकती हैं। इसका कारण जीन, हार्मोनल बदलाव या पोषण की कमी हो सकता है, जो चेहरे के लुक को प्रभावित करता है।
आइब्रो केयर रूटीन
डॉक्टर के अनुसार आइब्रो को घना बनाने के लिए आइब्रो केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है। इसमें सबसे जरूरी है अभ्यंग यानी ऑयल लगाना।
अभ्यंग
आइब्रो पर तेल से मसाज करने से इनकी ग्रोथ बढ़ती है। इसके लिए आप बादाम, अरंडी या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आइब्रो को हेल्दी बनाने में मदद करते है।
एलोवेरा जेल
आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें आकर्षक बनाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
मसाज के फायदे
नियमित मसाज और तेल लगाने से आइब्रो में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की ग्रोथ में सुधार होता है। हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें।
हर्ब्स
आइब्रो को हेल्दी और घना बनाने के लिए गुड़हल, मुलेठी और भृंगराज का उपयोग कर सकते हैं। इन्हें पानी के साथ पिसकर पेस्ट बनाएं और इस लेप को आइब्रो पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।
अगर आपकी समस्या ज्यादा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com