
सेहतमंद आहार आपको कई बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं अपने भोजन में किस प्रकार का आहार लेने से आप हमेशा स्वस्थ्य रह सकते हैं।
कहते हैं अगर आपका आहार अच्छा हो, तो आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। फिट रहने के लिए सही आहार होना बहुत जरूरी है। डॉक्टर और जानकार कहते हैं कि अगर आप अपना आहार सही कर लें तो आप दवाओं पर खर्च कम कर सकते हैं। संतुलित आहार को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें और सेहतमंद रहें।
अंडे
अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन के साथ करें। जो लोग अंडे नहीं खाते वे प्रोटीन शेक का इस्तेमाल कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि नाश्ते में दो अंडे खाना काफी फायदेमंद होता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी के मुताबिक नाश्ते में दो अंडे व्यस्कों का वजन कम करने में 65 फीसदी अधिक मदद करते है। अंडे खाने वाले स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं।
सालमन
सालमन मछली में ओमेगा थ्री फैसी एसिड होता है। दिल की सेहत के लिए यह मछली बेहद फायदेमंद होती है। ओमेगा थ्री कोरोनेरी हार्ट डिजीज से बचाने में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही यह दिल की धड़कनों को नियमित रखता है और साथ ही रक्तचाप भी नियंत्रित रखता है। अमेरिकी जर्नल ऑफ क्लींनिकल न्यूडट्रीशिन में प्रकाशित एक नयी स्टडी के अनुसार ओमेगा थ्री बुजुर्ग लोगों की मांसपेशियों को भी ताकत देने के लिए जरूरी प्रोटीन प्रदान करता है।
पालक
पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व आपको सेहतमंद बनाए रखते हैं। इनमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन 'के', विटामिन 'ए', पोटैशियम और सेलेनियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक को मांसपेशियों के निर्माण के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। पालक अल्जाइमर से भी दूर करने में मदद करता है। पालक को सब्जी, सलाद, ऑमलेट और यहां तक कि पिज्जा में भी शामिल किया जा सकता है।
बादाम
बादाम प्रोटीन और फाइबर से भरा होता है। बादाम खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसके साथ ही अगर आप बादाम को अपने आहार में शामिल करते हैं तो आपको टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा भी काफी कम होता है। अमेरिकी कॉलेज ऑफ न्यू ट्रीशियन में छपे हालिया शोध में यह बात सामने आयी है कि बादाम में मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज से बचाते हैं।
शकरकंदी
शकरकंदी कार्बोहाइड्रेट का उच्च स्रोत होता है। शकरकंदी में फाइबर, बेटा करोटेन, पोटैशियम के साथ ही विटामिन ए और विटामिन 'सी' मौजूद है।
सेब
अगर आप वजन कम करने की कवायद में जुटे हैं, तो रोजाना तीन सेब खाइए। ब्राजील में हुआ एक शोध इस बात की पुष्टि करता है कि तीन सेब और नाशपति रोज खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही सेब विटामिन और फाइबर का उच्च स्रोत होता है। सेब पचने में भी आसान होता है।
ब्रोकोली
एक कप ब्रोकोली में एक संतरे के बराबर विटामिन 'सी' होता है इसके साथ ही उसमें प्रोटीन भी होता है। यह ऊर्जा का स्रोत का एक बड़ा स्रोत होती है। गोभी जैसी दिखने वाली यह सब्जी बेहद पौष्टिक और गुणकारी होती है।
Read More Articles on Health and Nutrition in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।