Juice For Weight Loss: हल्‍दी, अदरक, गाजर और संतरे का जूस तेजी से घटाता है शरीर की सख्त चर्बी, जानें बनाने की विधि

हल्दी, अदरक, गाजर और संतरे की अच्छाईयों से बना यह जूस आपको डिटॉक्स करने में मदद करेगा और आपका बढ़ा हुआ वजन घटाने का भी काम करेगा। इस जूस में मुख्य सामग्री है हल्दी, जो अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Juice For Weight Loss: हल्‍दी, अदरक, गाजर और संतरे का जूस तेजी से घटाता है शरीर की सख्त चर्बी, जानें बनाने की विधि

अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो अब वक्त आ गया है कि आप अपने इस रूटिन पर लगाम लगाएं क्योंकि जंक फूड का लगातार सेवन आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित होता है। जंक फूड के हानिकारक प्रभावों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि एक ऐसी डाइट अपनाएं, जिसमें मैक्रो और माइक्रो दोनों प्रकार के पोषक तत्व हों। फलों और सब्जियों के जूस द्वारा डाइट में सभी बड़े पोषक तत्वों को पाना सबसे आसान तरीका है। कैसा हो कि आपको एक ऐसा जूस पीने को मिले, जिसमें सभी प्रकार के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हो।


इस पेज पर:-


जी हां, हल्दी, अदरक, गाजर और संतरे की अच्छाईयों से बना यह जूस आपको डिटॉक्स करने में मदद करेगा और आपका बढ़ा हुआ वजन घटाने का भी काम करेगा। इस जूस में मुख्य सामग्री है हल्दी, जो अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। डी के पब्लिशिंग हाउस की किताब 'हीलिंग फूड' के मुताबिक, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ शक्तिशाली वाष्पशील तेल और करक्यूमिन होता है, जो इसे ये पीला रंग प्रदान करता है।

करक्यूमिन में दवाओं की तुलना में ही चिकित्सा प्रभाव होते हैं, जिसका संधिशोथ (rheumatoid arthritis)से बचाने, सूजन आंत्र रोग के उपचार, डायबिटीज से बचाव और धमनियों में ब्लॉकेज के निर्माण को रोककर हृदय रोग और स्ट्रोक से राहत प्रदान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए इन सभी चार चीजों को साथ मिलकर एक ऐसा जूस तैयार करें, जो आपको इन सभी बीमारियों से बचा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः तेजी से करना है वजन कम तो खाएं ये 4 एंटी-ऑक्सीडेंट फूड, स्लिम होने का सपना जल्द होगा पूरा

आपकी बॉडी से गंदगी को निकालने वाले इस जूस को बनाने के लिए आपके चाहिए होगी ये सामग्री।

  • तीन सामान्य आकार की गाजर।
  • ताजी हल्दी (2 से 3 सेंटीमीटर)।
  • दो सामान्य आकार के संतरे ।
  • एक सेंटीमीटर की अदरक।

इसे भी पढ़ेंः दिन में 3 बार इस तरह खाएं दही 22 फीसदी तक घट जाएगा वजन, जानें साइज घटाने के अन्य तरीके

जूस को बनाने का तरीका 

  • इसकी शुरुआत के लिए सबसे पहले आप हल्दी की बाहरी परत को छील लें और अदरक की जड़ को काट लें। 
  • फिर आप गाजर को धोएं और उसे छील लें। 
  • उसके बाद संतरे के टुकड़े, हल्दी और अदरक के टुकड़े को ब्लेंड करें। 
  • इस मिश्रण को तब तक मिक्सी में चलाए जब तक इसका पतला जूस न बनकर तैयार हो जाए। 
  • आप संतरे के पल्प को निकालने के लिए छलनी का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन आप पल्प के साथ ही जूस पीएं क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है। 
  • इसके अलावा आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला सकते हैं ताकि स्वाद बढ़ाया जा सके।

अगर आप रोजाना इस हेल्दी जूस के साथ अपनी डाइट शुरू रखते हैं तो आप बड़ी आसानी से भी वजन घटा सकते हैं। हालांकि अपनी डाइट में किसी भी बड़े बदलाव से पहले अपने आहार विशेषज्ञ के साथ सलाह जरूर लें ताकि आप बड़ी आसानी से वजन घटा सकें।

Read More Articles on weight loss in hindi

Read Next

Weight Loss Tips: बिना जिम और सप्‍लीमेंट के भी कर सकते हैं वजन कम, रोजाना की डाइट में करें ये बदलाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version