
आधुनिक जीवनशैली में अंडे का कोई विकल्प नहीं है, प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ यह ब्लड शुगर को नियंत्रित भी करता है, बिना जर्दी के दो अंडे तथा जर्दी सहित एक अंडा प्रतिदिन ले सकते हैं।
स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए व्यायाम के साथ-साथ स्वस्थ आहार भी बहुत जरूरी होता है। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप जो खायें वह भोजन भी सेहतमंद हो। सेहतमंद आहार का तात्पर्य ऐसे आहार से है जिसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी सभी तत्व शामिल हों। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयरन, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि की आवश्यकता होती है। तो चलिये हम आपको बताते हैं ऐसे आहार के बारे में जो आपको रखेंगे स्वस्थ और फिट।
अंडा
आधुनिक जीवनशैली में अंडे का कोई विकल्प नहीं है। प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ यह ब्लड शुगर को नियंत्रित भी करता है। बिना जर्दी के दो अंडे तथा जर्दी सहित एक अंडा प्रतिदिन ले सकते हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद फैट कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।
बादाम
बादाम विटमिन ई का मुख्य स्त्रोत है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण शरीर को स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं। बादाम पौष्टिक होने के साथ-साथ कम कैलरी वाले होते हैं।
पॉपकार्न
पॉपकार्न मक्खन, नमक और तेल के बिना बेक कर अवन में बनाए जाएं तो यह वजन पर नियंत्रण के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे बनाने के तरीके और खाने की मात्रा पर कैलरी निर्भर करती है। बेक करके बनाए चार कप पॉपकार्न में 100 कैलरी और 1 ग्राम फैट होता है। इसकी तुलना में चार कप आलू के बेफर्स में 600 कैलरी व 40 ग्राम फैट होता है। अब आलू कैसे खाना है, जान लें।
सलाद
अमेरिकन डाइटिक एसोसिएशन का मानना है कि सब्जियों से बने सैलेडे विटमिन सी और ई के साथ फॉलिक एसिड और कैरोनटॉयड्स से भरपूर होते हैं। यह सैलेड गाजर, टमाटर, बंदगोभी, शिमला मिर्च, लैटयुस और खीरा जैसी सब्जियों से बना हो तो कैलरी तो कम होती ही है, साथ ही ये आपको पूरी ऊर्जा भी देते हैं। हर मील में एक बोल या एक बड़ी सर्विग सैलेड की जरूर लें। स्वाद के लिए ड्रेसिंग में नीबू या दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आलू
वास्तव में समस्या आलू से नहीं उसे पकाने के तरीकों से जुड़ी है। फिंगर चिप्स व इस तरीके से बनाया आलू वसा युक्त तथा वजन बढ़ाने वाला होता है। यदि आलू भून कर या उबालकर खाया जाए तो इससे बेहतर और कोई डाइट नहीं। एक बड़े या दो छोटे आलू (करीब 100 ग्राम) में 97 कैलरी होती है। यह आलू ही है जो बच्चों से बड़ों तक सभी को भाता है। यह सब्जियों का राजा है।
टोफू
टोफू भूख से जुड़ी समस्याओं के लिए प्रोटीन युक्त टोफू बेहतरीन है। विशेषज्ञ सप्ताह में तीन से चार बार 50 ग्राम टोफू खाने की सलाह देते हैं।
पानी
अनेक शोध ने इस बात की पुष्टि की है कि पानी पीने के असंख्य फायदे हैं। यह कैलरी में शून्य है लेकिन पेट भरने में सक्षम है। जिनसे सादा पानी नहीं पिया जाता वे नारियल पानी, नीबू पानी के साथ फलों और सब्जियों का जूस व मट्ठा भी ले सकते हैं। इनमें कैलरी भी कम होती है और पेट भी भरा लगता है।
सीरियल्स
फाइबर, प्रोटीन, आयरन और फोलेट युक्त भोजन मांसपेशियों को मजबूत बनाने तथा फैट को कम करने में मदद करता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इसलिए साबुत अनाज का सेवन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। दरअसल इसे कितनी मात्रा में खाएं यह हर व्यक्ति की जरूरत और क्षमता के हिसाब से तय किया जाता है। सामान्य रॅन्प से इसकी तीन सर्विग प्रतिदिन ले सकती हैं।
दही
मक्खन रहित दूध से बनी एक बोल दही में केवल 56 कैलरी होती है। यह प्रोटीन, कैल्शियम और विटमिन का बेहतरीन स्त्रोत है। इपने भोजन में इसे शामिल करना न भूलें।
ग्रीन टी
हर्बल टी एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होती है। यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत करती है तथा चर्बी को घटाती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Diet and Nutrtion in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।