
त्यौहारों का मौसम आ गया है और त्यौहारों में आतिशबाजी करने का सबसे सामान्य तरीका है पटाखों का प्रयोग। दीपावली ऐसा त्यौहार है जब बड़े भी बच्चों की तरह पटाखों का मज़ा लेते हैं, लेकिन पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें।
त्यौहारों का मौसम आ गया है और त्यौहारों में आतीशबाजी करने का सबसे सामान्य तरीका है पटाखों का प्रयोग। दीपावली ऐसा त्यौहार है जब बड़े भी बच्चों की तरह पटाखों का मज़ा लेते हैं, लेकिन पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें और घर पर प्राथमिक चिकित्सा का सामान भी रखें।
दीपावली सबसे मज़ेदार त्यौहार है, लेकिन आपकी थोड़ी सी लापरवाही त्यौहारों का मज़ा किरकिरा कर सकती है। अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ कास्मेटिक सर्जन डाक्टर अनूप धीर के अनुसार लगभग लगभग 98 प्रतिशत हादसे असावधानी के कारण होते हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर पैरों, हाथों और चेहरे पर होने वाले इन घावों से बचा जा सकता है।
[इसे भी पढ़ें : प्रदूषण मुक्त दीपावली मनायें]
पटाखों के विषय में:
• प्रतिष्ठित निर्माताओं से ही पटाखे खरीदें।
• पटाखे जलाना वास्तव में बहुत ही मज़ेदार अनुभव होता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
• अगर पटाखा एक बार में नहीं जल रहा है, तो उसे दोबारा जलाने का प्रयास ना करें।
• पटाखों को जेब में ना रखें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आप भूल जायें कि आपने अपन जेब में पटाखे रखे हैं।
• पटाखों पर लिखे हुए निर्देश भी पढ़ें।
• सड़क पर बिजली के तारों से दूर रह कर पटाखे जलायें।
[इसे भी पढ़ें : कैसे मनायें ईको-फ्रेंडली दीवाली]
सावधानी अपनायें:
दीपावली जैसे त्यौहार में छुटपुट घटनाएं भी हो जाती हैं, ऐसी स्थिति में संयम नहीं खोना चाहिए। डाक्टर धीर का कहना है कि प्राथमिक चिकित्सा के तरीके और कुछ सामान्य बातों की जानकारी सभी को होनी चाहिए।
• अगर आपके कपड़ों मे आग लग गयी है, तो दौड़ें नहीं, बल्कि रूक जायें।
• आग बुझाने के लिए ज़मीने पर लुढ़कें।
• जले हुए स्थान पर पानी डालें, अच्छा होगा आप बहते हुए पानी का प्रयोग करें।
• जले हुए स्थान पर बर्फ ना रखें, ना ही घी लगायें क्योंकि इससे संक्रमण बढ़ सकता है।
पटाखे जलाना वास्तव में बहुत ही मज़ेदार अनुभव होता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर आप सतर्क हैं, तो आप इन समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं, तो सतर्कता अपनायें और अपनी दीपावली को सुरक्षित और सम्पन्न बनायें।
किसी खास पर्व पर सभी सुंदर दिखना चाहते है, लेकिन डाक्टर अनूप धीर के अनुसार सुंदर दिखने के लिए कुछ टिप्स अपनाने आवश्यहक हैं। स्वस्थ त्वचा के लिए आपको कम मीठा खाना चाहिए, अत्यधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए और व्यायाम करना चाहिए।
Read More Articles on Festival Special in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।