
टेस्टिकुलर कैंसर से बचने के कुछ और भी तरीकों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।
हालांकि टेस्टिकुलर कैंसर से बचाव को कोई निश्चित तरीका नही है। लेकिन कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। अगर शुरूआती अवस्था में इसका पता चल जाए तो इसका इलाज हो सकता है। ज्यादातर मामलों में टेस्टिकुलर कैंसर को रोक नही सकते हैं। जिन लोगों को जन्म से ही अंडकोष में दिक्कत है, परिवार में किसी को पहले भी हो चुका है तो टेस्टिकुलर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
अगर बचपन में अंडकोष में समस्या और जिसके कारण बाद में कैंसर के होने की संभावना है तो चिकित्सक कम उम्र में ही सर्जरी के जरिए अंडकोष को हटा देते हैं। इसके अलावा टेस्टिकुलर कैंसर से बचने के कुछ और भी तरीकों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।
[इसे भी पढ़ें : टेस्टिकुलर कैंसर क्या है]
टेस्टिकुलर कैंसर से बचने के तरीके -
- टेस्टिकुलर कैंसर से बचने के लिए आप सेल्फ इग्जामिनेशन करें। नहाते वक्त सीसे के सामने खड़े होकर दोनों टेस्टिक्स की जांच करें।
- हो सके तो जांच करने से पहले गर्म शॉवर लें, इससे अंडकोष नर्म हो जाता है और किसी भी प्रकार की गांठ को आसानी से पकड़ा जा सकता है।
- अगर अंडकोष में किसी प्रकार की गांठ (सामान्यतया यह गांठ मटर के दाने के बराबर होती है) हो तो चिकित्सक से संपर्क करें।
- साल में एक बार पूरे बॉडी की जांच अवश्य कराते रहें, अगर आपके शरीर में कोई समस्या है तो इस जांच के जरिए मालूम हो जाएगी।
- अगर घर में किसी को कैंसर हुआ है तो कैंसर के टेस्ट जरूर करायें।
- नियमित व्यायाम और योगा करें, हमेशा स्वस्थ्य और पोषणयुक्त आहार खायें।
[इसे भी पढ़ें : टेस्टिकुलर कैंसर के लक्षण]
टेस्टिकुलर कैंसर की सम्भावित अवधि -
कई लोगों में, वृषण कैंसर धीरे धीरे विकसित होता है और कई साल तक उसका पता नही चलता है। सभी कैंसर की तरह, वृषण कैंसर विकसित होता रहता है, जब तक उस का इलाज नही किया जाता। अगर शुरूआती स्टेज में इसका पता चल जाए तो इलाज संभव है।
Read More Articles on Testicular Cancer in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।