
सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी खतरनाक है। लंबे समय तक धूम्रपान करने से बालों पर पड़ने वाले असर के बारे में जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
धूम्रपान आपकी सेहत को तो नुकसान पहुंचाता ही है, साथ ही यह आपको गंजा भी बना सकता है। कुछ लोग यह मानते हैं कि सिगरेट पीने से बालों पर कोई असर नहीं पड़ता, जबकि यह गलत है। मजबूत बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।शोध में यह साफ हो चुका कि सिगरेट का कश लगाने वालों के बाल धूम्रपान न करने वाली की तुलना में दोगुनी रफ्तार से झड़ने शुरू हो जाते हैं। किसी पुरुष के गंजा होने के पीछे धूम्रपान भी एक कारण हो सकता है। बालों पर धूम्रपान के असर को जानने के लिए शोधकर्ताओं ने ताइवान के 40 साल की उम्र से लेकर 91 साल की उम्र तक के 700 पुरुषों पर अध्ययन किया।
अध्ययन में पाया गया कि रोजाना 20 या इससे अधिक सिगरेट पीने वालों के बाल गिरने की रफ्तार सिगरेट न पीने वालों के मुकाबले दोगुनी थी। जिन लोगों ने सिगरेट पीना छोड़ दिया था उनके बालों पर भी धूम्रपान का असर देखा गया।
[इसे भी पढ़ें : ताकि चमक उठें आपके बाल ]
धूम्रपान से पूरे शरीर के रक्त संचार पर विपरीत असर पड़ता है। सिगरेट में निकोटिन और कार्बन मोनो ऑक्साइड के साथ ही कई खतरनाक केमिकल्स होते हैं। सिगरेट पीने से नुकसानदायक रासायनिक तत्व शरीर के अंदर सांस के साथ प्रवेश कर जाते हैं। यही केमिकल्स बालों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस लेख के जरिए हम आपको बताते हैं सिगनेट पीने से बालों पर क्या असर हो सकता है।
बाल भूरे होना
आपने देखा होगा कि कुछ परिवारों में अधिकतर लोगों के बार भूरे होते हैं। आमतौर पर बालों के भूरे होने की समस्या आनुवांशिक होती है। जानकारों का मानना है कि लंबे समय तक धूम्रपान करने से भी आपके बालों के भूरे होने का खतरा बढ़ जाता है। सिगरेट में मौजूद निकोटिन से नसे सिकुड़ जाती हैं। धूम्रपान से शरीर में कार्बन मोनो ऑक्साइड का उत्पादन होता है और ऑक्सीजन कम हो जाती है, जिससे विषैले पदार्थ नष्ट नहीं होते। इस कारण कई बाद बाल भूरे हो जाते हैं या फिर झड़ने लगते हैं।
[इसे भी पढ़ें : उपाय जिनसे बालों में लाये जान]
बालों का गिरना
बालों के गिरने की समस्या महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलती है। धूम्रपान करने से शरीर में गंजेपन के लिए जिम्मेदार एंड्रोजीन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन बालों की जड़ों को प्रभावित करता है, जिससे व्यक्ति गंजा हो जाता है। वहीं, महिलाओं के शरीर में एंड्रोजीन और एस्ट्रोजीन दो तरह के हार्मोन होते हैं। एस्ट्रोजीन हार्मोन एंड्रोजीन के असर को कम करके महिलाओं को बाल गिरने की समस्या से बचाता है। यही कारण है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं गंजेपन का कम शिकार होती हैं।
[इसे भी पढ़ें : बालों की देखभाल के लिए उत्पाद]
नए बालों पर असर
कुछ लोगों को देखा जाता है कि वे हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद सिगरेट पीना बंद नहीं करते। धूम्रपान हेयर ट्रांसप्लांट के जरिए लगाए गए नए बालों की बढ़वार पर विपरीत असर डालता है। जहां तक संभव हो धूम्रपान न करें। यदि आप स्मोकिंग नहीं छोड़ पा रहे हैं तो इसे पहले के मुकाबले धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें।
Read More Articles On Hair Care In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।