
हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक आम समस्या हो गई है । वैसे तो, हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन से निपटने के लिए आप कई दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन, इन दवाओं के अलावा, आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं। ये घरेलू उपाय आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कीले में मदद करते हैं और साथ ही साथ इनके दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। हालांकि इन्हें अपनाने से पहले या इन पर पूरी तरह से निर्भर होने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।
सामान्य से जटिल स्थितियों में हम ऐसे विकल्प की कामना करते हैं, जो आसानी से उपलब्ध हों। शायद आपको याद हो कि बचपन में लगी चोटों का ईलाज हमारे घरों में ही मिल जाया करता था। आज भी अगर आप अपनी दादी या नानी से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का जि़क्र करेंगे, तो वो आपको कई घरेलू नुस्खे बतायेंगी। ऐसे ही दादी मां के घरेलू नुस्खें हैं, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए, आइए जानते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के घरेलू उपाय
मौसमी फल और सब्जियां
मौसमी फल और सब्जियां आपकी सेहत के लिए खजाना होती हैं, यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं। यदि आप रोजाना एक सेब भी खाते हैं, तो आपको काफी हद तक सेब से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अंगूर
स्वाद में खट्टा—मीठा अंगूर भी कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। अंगूर से हृदय गति बेहतर रहती है और किसी भी प्रकार के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मददगार है।
अनार
अनार शरीर में नये सेल्स का निर्माण करने के अलावा, हृदय रोगों को दूर रखने और उनसे बचने के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह आपके बीपी को भी कंट्रोल रखता है, जो कि हृदय रोग या अटैक का कारण बन सकता है।
इसे भी पढें: हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद हैं ये 5 एसेंशियल ऑयल
प्याज
प्याज़ के सेवन से खून में कोलेस्ट्राल का स्तर ठीक रहता है और आक्सिडेशन की प्रक्रिया ठीक से होती है। इसके साथ ही प्याज आपके बालों से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार है।
शहद
शहद ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा होता है। शहद का प्रयोग आप दूध में मिलाकर कर सकते हैं। यह आपके बीपी को निंयत्रित रखेगा।
संतरे का जूस व नींबू पानी
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए संतरे के जूस को नारियल के पानी में मिला कर दिन में दो से तीन बार लेने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, यदि बीप बढ़ रहा हो, तो नीबू पानी पिएं। एक गिलास पानी में आधे नीबू को निचोड़ कर इसे हर दो घंटे पर पिएं।
इसे भी पढें: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और शरीर को एर्नेजेटिक रखने में मददगार हुला डांस
आंवले का रस
आंवले का रस आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, आप 1 बड़ा चम्मच ताज़ा आंवले के रस और शहद का मिश्रण बनाकर इसका सेवन करें। यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखेगा।
तो दादी मां के इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपनी समस्याओं का ईलाज घर पर ही कर सकते हैं, लेकिन अपनी स्थितियों की गंभीरता को समझते हुए डॉक्टर के पास जाना ना भूलें।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi