आपने कभी सोचा है कि पुरुष दाढ़ी क्यों रखते हैं? जबकि उसको मेंटेन करना बहुत ही मुश्किल होता है। साथ ही उसकी केयर अलग से करनी पड़ती है। ऐसे में ये बात हर किसी को कई बार सोच में डाल देती है कि जो पुरुष अपने मोजे तक धोने में इतनी लापरवाही करते हैं वे दाढ़ी बढ़ाने के इतने शौकीन क्यों होते हैं और उसे मेंटेन कैसे रख लेते हैं?
अगर आपके भी जेहन में ये सवाल बार-बार आता है और आप इसका जवाब ढूंढते हुए परेशान हो गए हैं तो इस अध्ययन के परिणामों पर एक नजर डालें। इस रिसर्च के परिणाम बड़ी दाढ़ी वाले पुरुषों के पक्ष में ही जाते हैं। रिसर्च में इस बात की पुष्ट हुई है कि अधिकतर लड़कियां जीवनसाथी के तौर पर बड़ी दाढ़ी वाले पुरुषों को ही पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्यों सुहागरात में दूल्हे को दूध पिलाने की है परंपरा
अगर आप पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और आपको लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड इस रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं है, लेकिन आप अपनी गर्लफ्रेंड का उम्र भर साथ निभाना चाहते हैं तो दाढ़ी बढ़ा लीजिए। ऐसा हमारा या हमारे हेल्थ एक्सपर्ट का कहना नहीं है। बल्कि इस बात का दावा वैज्ञानिक कर रहे हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार महिलाएं जीवन भर साथ निभाने के लिए उन पुरुषों को ही चुनती हैं जिनकी दाढ़ी होती है। स्टडी के अनुसार पुरुषत्व और दाढ़ी के बीच में गहरा संबंध होता है। स्टडी में कहा गया है कि रिलेशनशिप के लिहाज से देखा जाए तो काफी ज्यादा मैस्क्युलिन और काफी ज्यादा फेमेनाइन दिखने वाले परुष कम आकर्षक होते हैं।
क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के डिक्सन और उनके सहयोगियों नें स्टडी के लिए कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने कंप्यूटर ग्राफिक्स के जरिए पुरुष के चेहरे पर क्लीन शेव, कम शेव, ज्यादा शेव और उनके जबड़े और गालों में बदलाव करके देखा। इस बदलाव का मकसद उस शख्स के बारे में यह जानना था कि वो कम मैस्क्युलिन लग रहा है या ज्यादा।
इसे भी पढ़ें- मेकअप से इंप्रेस होते हैं पुरुष, लेकिन चिढ़ती है महिलाएं
इसे भी पढ़ें- जानें क्या है आई कांटेक्ट फ्लर्टिंग के पीछे छिपा विज्ञान
तो अगर आप भी अपने रिलेशनशिप और गर्लफ्रेंड को लेकर सीरियस है और क्लीन सेव रहते हैं, तो दाढ़ी बढ़ाना शुरू कर दीजिए।
Read more articles on relationship in hindi.
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है । डिस्क्लेमर:ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।