चमकीले और गुलाबी रंग के इस स्वादिष्ट फल को ड्रैगन फ्रूट या पिताया कहा जाता है। जो अमेरिका में खोजा गया था। यह स्वाद में अच्छा होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। यह अंदर से कीवी की तरह रसीला होता है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा विटामिन सी, प्रोटीन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे आप बाकी फलों की तरह सेवन कर सकते हैं, स्मूदी बनाकर भी आप सेवन कर सकते हैं। इसे आप सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं, जिससे लोग अंजान हैं। आज हम आपको इस लेख में ड्रैगन से जुड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं।
ड्रैगन फ्रूट में कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है। इसका रोज सेवन करने से यह ना केवल आपको स्वस्थ रखने में बल्कि आपके हृदय को भी स्वस्थ रखता है। अगर कोई व्यक्ति वजन कम करना चाहता है तो ड्रैगन फ्रूट सबसे अच्छा होता है। इसके बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है।
ड्रैगन फ्रूट फाइबर से भरा होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ने से कार्डियोवैस्कुलर रोग (सीवीडी) और कोरोनरी हार्ट रोग (सीएचडी) दोनों का खतरा कम हो सकता है। ड्रैगन फ्रूट फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, इसलिए यह केवल हृदय के लिए अच्छा नहीं है, बल्कि रक्तचाप और वजन को बनाए रखने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द को तुरंत छूमंतर करता है पालक का जूस, जानें पूरी रेसिपी
ड्रैगन फ्रूट में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इसमें कोशिकाओं की सुरक्षा करने वाले यौगिक भी होते हैं। इसमें पाए जाने वाले कुछ मुख्य एंटी ऑक्सीडेंट बेटालेन्स, हाइड्रोक्सीसिनमेट्स, फ्लेवोनोइड्स, स्वास्थ्य लाभ, ड्रैगन फ्रूट का लाल और सफेद दोनों भाग इंसुलिन को कम करने में मदद करता है। यह लीवर फैट को भी कम करता है इसके साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसका असर सिर्फ एक बार नहीं बल्कि लंबे समय तक रहता है।
दरअसल, ड्रैगन फ्रूट फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये दोनों मिलकर हमारे ह्रदय को स्वस्थ और हमें जवां रखते हैं। यह शरीर में रक्त परिसंचरण बनाए रखने में मदद करते हैं और धमनियों को भी दुरूस्त रखते हैं।
ड्रैगन फ्रूट में अत्यधिक मात्रा में खनिज होते हैं। खासकर पोटेशियम और कैल्शियम जो हड्डियों की संरचना को बनाए रखने में मदद करते हैं। पोटेशियम शरीर में पीएच और पानी के लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। ड्रैगन फ्रूट विटामिन सी का भी मुख्य स्त्रोत होता है। यह प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद करता है और शरीर में आयरन अवशोषित करने में मदद करता है। इससे शरीर में कोलेजन का उत्पादन होता है जो दांतों को स्वस्थ और त्वचा को सुंदर व स्वस्थ बनाता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है । डिस्क्लेमर:ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।