शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना भी बहुत जरूरी हैं। बालों को स्वस्थ-सुंदर बनाने के लिए बालों की किस्म के अनुसार अच्छे शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। बालों को पोषण देने के लिए जरूरी है कि उनकी अतिरिक्त देखभाल की जाए जैसे- बालों को शैंपू करने के अलावा बालों की कंडिशनिंग की जाए, बालों को प्रदूषण और धूल-मिट्टी इत्यादि से बचाया जाए। आइए जानें हर रोज बालों की सफाई किस तरह से करें।
- बालों की देखभाल करते हुए उन्हें प्रतिदिन धोना चाहिए। हालांकि कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि प्रतिदिन शैम्पू् करने से बालों को नुकसान पहुंचता है जबकि एक्सपर्ट्स की मानें तो अच्छे शैंपू से यदि बालों को प्रतिदिन धोया जाए तो किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं होती।
- बालों को मजबूती देने और सुंदर बनाए रखने के लिए एक-दो महीने के भीतर ट्रीमिंग कराते रहें। इससे बाल लंबे भी होंगे और दो मुंहे बालों की समस्या भी दूर होगी।
- बालों की सफाई के दौरान बाल धोने के बाद कंडीशनिंग जरूर करें फिर चाहे आपके शैंपू में ही ये सुविधा हो, लेकिन बालों कीअलग से कंडीशनिंग भी जरूरी हैं। क्योंकि शैंपू से जहां बालों की गंदगी दूर होती है वही कंडीशनिंग से बालों को पोषण मिलता है।
- बालों को धोने से पहले कम से कम आधा घंटा पहले तेल से बालों की मालिश जरूर करें। सप्ताह में एक बार जैतून का तेल जरूर लगाएं।
- बालों को ड्रायर से बचाएं इससे आपके बालों में रूखापन आने की संभावना बढ़ जाती है।
- सप्ताह में कम से कम एक बार बालों की ग्लिसरीन से मसाज करें, फिर गर्म पानी में भीगे तौलिए से बालों को स्टीम दें।
- बालों को पोषण देने के लिए दही, बेसन, अंडे इत्यादि का घोल लगाना भी अच्छा रहता है। इससे बालों की सफाई भी अच्छी तरह होती है।
- बाहर निकलने पर बालों को धूप और धूल-मिट्टी से बचाएं जिससे बालों की जड़े कमजो़र न पड़े।
- बालों की सफाई के साथ ही अपने खान-पान का भी खास ख्यांल रखें क्योंकि इसका प्रभाव बालों पर पड़ता है।
बालों के जरिए ही आप अपनी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। इसीलिए इनको पूर्ण पोषण देना और इनकी देखभाल अच्छी तरह से करनी चाहिए।

इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है ।