भागदौड़ भरी जिंदगी ने लाइफस्टाइल बदल दिया है जिसके कारण आदमी बीमारियों का घर बनता जा रहा है। मोटापा भी एक बीमारी है और यह कई बीमारियों को आमंत्रित भी करती है। मोटापे के कारण डायबिटीज, दिल की बीमारी आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके इसपर काबू पा लेना चाहिए। मोटापा कम करना एक बहुत बड़ा चैलेंज है। अगर वजन अनियंत्रित है तो थका देने वाले शेड्यूल का कोई फायदा नही होता है। मोटापा कम करने के लिए शॉर्टकट का भी असर नही होता है। दवाईयों के सहारे वजन कम करने से नुकसान ही है। इसलिए मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए प्राकृतिक तरीके ही आजमाइए।
कई बार लोग डाइट के नाम पर भूखे रहते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। याद रहे मोटापा धीरे-धीरे ही कम होता है। अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाइए और खाने में अनहेल्दी फूड्स हटाकर पोषक तत्वों को शामिल कीजिए। नियमित व्यायाम कीजिए और इन टिप्स को आजमाइए।
वजन घटाने के तरीके -
शाकाहारी बनिए -
मोटापा कम करना चाहते हैं तो इसकी शुरूआत अपने खाने से करें, इसके लिए शाकाहार अपनाइए। हालांकि मांसाहार करने वालों के लिए इसे छोड़ना इतना आसान नही है, लेकिन इस आदत पर काबू पाया जा सकता है। शाकाहार अपनाने से आपकी लाइफ स्टाइल में कई बदलाव आएंगे, लेकिन वे कारगार और प्रभावी होंगे।
जंक फूड और फास्ट फूड को ना -
मोटापे का सबसे बड़ा कारण फास्ट और जंक फूड हैं। फास्ट फूड का प्रयोग ज्यादा होने से वजन बढ़ता है। तली हुई चीजें जैसे- आलू चिप्स, कुकीज का कम से कम उपयोग करें। मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए फास्ट फूड जैसे- बर्गर, पिज्जा की जगह सलाद, फ्रूट जैसी स्वस्थ चीजों का चुनाव करें। ये आपके सेहत के लिए फायदेमंद हैं और इनके सेवन से वजन नियंत्रण भी होता है।
डाइट पर कंट्रोल करें -
अपने खाने पर नियंत्रण कीजिए, एक बार में ढेर सारा खाने की बजाय थोड़ा खाना बार-बार खाइए। खाने में सलाद का इस्तेमाल ज्यादा करें। मसालेदार व तैलीय खाने की बजाय ब्रोकली, कैबिज और कई तरह के सलाद खाएं। खाने के आधा घंटा बाद और खाने के आधा घंटा बाद पानी पीजिए। सोने से दो घंटा पहले खाना खा लीजिए, इससे खाना अच्छे से पच जायेगा।
व्यायाम और योगा -
नियमित रूप से एक्सरसाइज कीजिए। एरोबिक्स, जॉगिंग, वॉकिंग, रनिंग आदि के जरिए मोटाप पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसके लिए हर रोज वर्कआउट कीजिए। योगा भी मोटापा कम करने में मदद करते हैं। कई प्रकार के योग जैसे- त्रिकोणासन, कोणासन, उत्पादासन, पवनमुक्तासन, सूर्य नमस्कार, गरूड़ासन आदि आसनों को वजन कम करने के लिए अपनाइए।
पानी पीजिए -
मोटापा कम करने के लिए ज्यादा पानी का सेवन कीजिए। एक दिन में कम से कम 18-20 गिलास पानी पीने से वजन नियंत्रित होता है। पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।
वजन कम करने के लिए इन सब तरीकों के साथ-साथ सकारात्मक सोच का होना बहुत जरूरी है। सकारात्मक सोच के साथ नियमों का पालन कीजिए, मोटापा जरूर नियंत्रित होगा।
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है । डिस्क्लेमर:ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।
वजन कम करने के लिए आपके द्वारा दिए गए उपाय बहुत ही फायदेमंद है। कई बार लोग डाइट के नाम पर भूखे रहते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। क्योकि मोटापा धीरे-धीरे ही कम होता है। अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाइए और खाने में अनहेल्दी फूड्स हटाकर पोषक तत्वों को शामिल कीजिए। नियमित व्यायाम कीजिए। यह टिप्स सही मायनों में काम करते है। इस तरह की जानकारी के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।