

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद
न्यूयार्क, एजेंसी : खूबसूरत और जवां दिखने की चाहत हर किसी की होती है। किसी खास मौके(त्यौहार, शादी वगैरह) के लिए तो यह चाहत चरम पर चली जाती है। वैसे तो खूबसूरती और तंदरुस्ती के लिए लगातार मेहनत और देखभाल करनी होती है, लेकिन हम बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिन पर अमल करते हुए थोड़े वक्त में तात्कालिक तौर पर तन-मन की रौनक बढ़ाई जा सकती है।
हेल्दी डाइट
आपकी त्वचा की चमक और तेज डाइट पर निर्भर करता है। ज्यादा प्रोटीन युक्त डाइट लीजिए। चिकन, मछली, पनीर, सोयाबीन आदि से भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगी। जानकार बताते हैं कि प्रोटीन शरीर में कोलैजन बनाने में मदद करता है। इसकी मदद से त्वचा के ऊतक आपस में मजबूती से जुड़े रहते हैं और त्वचा में कसावट बनी रहती है।
मछली में पाए जाने वाला ओमेगा-3 नामक वसीय अम्ल भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा को चमकती-दमकती बनाने में मदद करता है। जिंक और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन लेने से भी त्वचा में कसवा आता है और झुर्रियां नहीं पड़तीं।
कसरत का कमाल
कसरत तो जरूरी है। अगर ज्यादा वक्त नहीं है तो ऐसी कसरत कर ली जाए, जिससे शरीर की सारी मांसपेशियां सक्रिय हो जाएं। उनकी अकड़ दूर हो जाए। पर्याप्त व्यायाम करने से दिल की धड़कन सामान्य रहती है और इस तरह अतिरिक्त चर्बी जलाने में मदद मिलती है। जानकार बताते हैं कि व्यायाम से शरीर में एंडोरफिन्स नामक रसायन मुक्त होता है और शरीर को राहत मिलती है।
फील गुड
अच्छा दिखने के लिए जरूरी है अच्छा महसूस करना। यानी खुशमिजाजी और जिंदादिली में भी छिपा है तंदरुस्ती का राज।
खाने में परहेज
ब्रेड-बिस्किट, चावल, पास्ता जैसी चीजों से बचें।
बढि़या हैं बेरीज
जवां आप तभी लग सकते हैं जब आपके चेहरे से आपकी उम्र का पता ही न चले। ब्लूबेरी, स्ट्राबेरी और रसबेरी खाने से ऐसा हो सकता है। इनमें काफी मात्रा में पाए जाने वाले एंटी-आक्सीडेंट चेहरे से उम्र का पता चलने ही नहीं देंगे।

