बेशक, आप अपनी जिंदगी में कुछ और वर्ष जोड़ सकते हैं। कुछ आदतों, कुछ पसंद और कुछ प्राथमिकताओं को बदलकर आप एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। कई जरूरी फैसले जैसे धूम्रपान छोड़ना और वजन को काबू में रखना आदि आपके जीवन को स्वस्थ और लंबा बना सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप कॉफी के स्थान पर ग्रीन टी को अधिक तवज्जो दें, तो भी आप स्वयं को सेहतमंद बनाए रख सकते हैं।
यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी बातें, जो आपके लंबे जीवन की ओर इंगित करती हैं। ये सभी जीवनशैली संबंधी आदतें नहीं हैं, लेकिन हां आपकी पसंद जरूर हैं। और अगर आप इन्हें अपना चुके हैं, तो आप स्वयं की तारीफ कर सकते हैं।
स्वयं को जवां महसूस करना आपको कई चिकित्सीय परेशानियों से बचा सकता है। इसके साथ ही यह आपको चुनौतियों का सामना करने की नयी शक्ति भी देता है। इसके साथ ही यह आपके तनाव के स्तर को कभी कम रखता है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
सामाजिकता को जीवन बढ़ाने में काफी उपयोगी माना जाता है। इस बात के व्यापक प्रमाण मौजूद हैं कि जो लोग कम सामाजिक होते हैं, उनकी सेहत अक्सर खराब रहती है। वहीं दूसरी ओर, दोस्त होना और समाज के लोगों से मिलना-जुलना आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।
जिंदादिल होना न केवल आपको स्वस्थ जीवन देता है, बल्कि साथ ही आपकी जिंदगी को भी लंबा करता है। ऐसे लोग पार्टी में ज्यादा मजा तो उड़ाते ही हैं, लेकिन उनके लिए जीवन ही एक उत्सव होता है। इसके साथ ही ऐसे लोगों को कोरटिसोल नामक हॉर्मोन की वजह से होने वाले रोग डिमेंशिया से ग्रस्त होने की शिकायत भी कम होती है। इस रोग में व्यक्ति की स्मरण शक्ति पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
अगर आपको पैदल चलना पसंद है, तो आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और सेहतमंद रखता है। नियमित शारीरिक गतिविधियां हृदय रोग के खतरे को काफी कम कर देती हैं। इसके साथ ही शारीरिक सक्रियता कैंसर, मानसिक रोग और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।
अब यह बात आज के जीवन में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। घर पर सफाई, कपड़े धोना, बागवानी करना जैसी छोटी-छोटी आदतें आपको कई संभावित खतरों से बचा सकती हैं।
रसभरी और इस जैसे फल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। यह आपके दिल और फेफड़े को मजबूत रखने का काम करता है। यह फेफड़ों के कैंसर को बचाने का काम करता है। ये आहार फाइबर के उच्च स्रोत होते हैं। रसभरी रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। इसके साथ ही इनसुलिन संवेदनशीलता को कम कर आपको लंबे समय तक मजबूत बनाये रखने का काम करती है।
चिंता को चिता के समान माना जाता है। कम चिंता करने वाले लोग अधिक लंबा जीते हैं। इसके साथ ही वे कई बीमारियों के संभावित खतरों से भी बचे रहते हैं। कई मानसिक और शारीरिक बीमारियों के लिए चिंता को प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। अगर आप चिंता से दूर रहते हैं, तो आप एक स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकते हैं।
वक्त के साथ बदलना आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है। तकनीक के नये आविष्कारों के साथ सामंजस्य बैठाने से आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। इससे आप खुद को अधिक जवां महसूस करते हैं। टि्वटर और फेसबुक जैसी नये जमाने के चीजों के साथ कदमताल करना आपको खुश रखने में भी मदद करता है।
खर्राटे आपकी सांस और सेहत के बीच गतिरोध का काम करती है। खर्राटे से ग्रस्त व्यक्ति अनिद्रा अथवा सही प्रकार से नींद न ले पाने की समस्या का शिकार हो जाता है। इससे उसे सांस लेने में भी परेशानी होती है।
अनुवांशिकता भी आपकी सेहत और जीवन पर व्यापक असर डालती है। इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता। लेकिन, आपका जिंदगी जीने का अंदाज काफी मायने रखता है। तो अगर आप स्वस्थ व लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो स्वस्थ आदतें अपनायें।
Read More Articles on Sprots and Fitness in Hindi
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है । डिस्क्लेमर:ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।