

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद
सर्दियां जहां आपके रोज़मर्रा के काम को मुश्किल बना रही हैं, वहीं आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। सर्दियों में होने वाली कुछ आम समस्याएं हैं: हाथों, पैरों का रूखापान, त्वचा की खुश्की और होठों का फटना। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ सामान्य बातों पर ध्यान देना चाहिए। कुछ ऐसी ही सामान्य उपाय हैं:
• गुनगुने पानी से नहाना:नहाने के लिए आप जिस पानी का प्रयोग कर रहे हैं, वो बहुत अधिक गर्म या बहुत अधिक ठंडा नहीं होना चाहिए। नहाने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का प्रयोग करें। इससे त्वचा की रंगत बनी रहेगी और आप सर्दी-जुकाम से भी बच सकेंगे।
• साबुन का कम प्रयोग करें: सर्दियों में साबुन का प्रयोग कम से कम करें क्योंकि साबुन से त्वचा की खुश्की बढ़ जाती है।
• त्वचा की मालिश: सर्दियों में त्वचा में खुश्की अधिक होती है इसलिए नहाने के बाद नारियल के तेल से या जैतून के तेल से त्वचा की मालिश करें।
• धूप का आनन्द यूं लें: सर्दी में धूप में बैठना किसे नहीं अच्छा लगता, लेकिन धूप में बैठने से पहले सनस्क्रीन लगा लें। ध्यान रखें अधिक समय तक धूप में बैठने से आपकी त्वचा को क्षति पहुंच सकती है।
• फटे होठों के लिए: सर्दियों में अकसर होठ फट जाते हैं, होठों का फटना रोकने के लिए विटामिन ई युक्ति लिप बाम का प्रयोग करें।
• त्वचा की माश्चराइजिंग करें: नहाने के बाद त्वचा को ठीक प्रकार से सुखा लें और फिर माश्चराइज़र लगायें।
• पानी पीयें: सर्दियों में अकसर लोग पानी कम पीते हैं इसलिए शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी ज़रूर पीयें। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और आपकी त्वचा भी स्वस्थ रहेगी।

