एक अच्छे आहार का उपयोग कर आप बुढ़ापे को स्वयं से कोसों दूर कर सकते हैं, जिससे दिन पर दिन आपके जीवन में सौंदर्य बढ़ता जाये। आइये झुर्रियों से छुटकारा पाने के आसान उपायों को जानें।
विटामिन सी ज़रूर खायें-
खट्टे फल जैसे संतरे, नीबू, कीनू और अंगूर जैसे फलों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें क्योंकि इनमें विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। विटामिन सी कोलाजन और त्वचा के लिए दूसरे प्रोटीन बनाने में सहायक होता है।
सभी विटामिन हैं खास-
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, केले और सेब में विटामिन बी, डी और ई की मात्रा अधिक होती है और यह चमकदार त्वचा के लिए अच्छे होते हैं।
एण्टी एजिंग एण्टीआक्सिडेंट्स-
कैंटालूप, आड़ू और खूबानी में ज़रूरी एण्टीसआक्सिडेंट्स पाये जाते हैं, जो कि एजिंग की प्रक्रिया का सामना करने में उपयोगी होते हैं।
फलों के स्थानीय प्रकार-
व्यापक रूप से उपलब्ध फल जैसे सेब, तरबूज़ और ब्लूजबेरीज़ का सेवन करें, जिनकी स्थानीय किस्में व्यापक रूप से पायी जाती हैं। इन फलों से आपको आपटीमल न्यूकट्रिशनल वैल्युस मिलती है जिनसे आप 50 वर्ष की उम्र में 30 के दिख सकते हैं।
फाइब्रस फल-
फाइबर युक्त फल जैसे ऐवोकैडो, अमरूद, खूबानी, अंजीर, डेट और करौदे हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं। गेहूं फ्लैक्सिड और नट्स से हृदय से सम्बन्धी बीमारी, कैंसर, डायबिटीज़ और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से बचाता है। फाइबर युक्त फलों में कम मात्रा में कैलोरीज़ भी पायी जाती हैं।
गहरे रंग के फलों का सेवन-
गहरे रंग के फल जैसे क्रैनबेरीज़, खरबूजे, केले, प्लम और अंगूर में विटामिन और एण्टीआक्सिडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कि कोलाजन को टूटने से बचाते हैं और आपकी त्वचा को युवा निखार देते हैं।

