

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद
कई मामलों में ऐसा होता है कि कोई महिला गर्भवती नहीं होना चाहती फिर भी वो गर्भवती हो जाती है। ठीक इसके विपरीत कई मामलों में ऐसा होता है कि कोई महिला गर्भवती होकर मातृत्व सुख प्राप्त करना चाहती है लेकिन लाख चाहने के बावजूद वो गर्भवती नहीं हो पाती।
अगर आपकी अभी अभी शादी हुई है और आप गर्भवती होना चाहती हैं या कई सालों तक परिवार नियोजन अपनाने के बाद अब आप गर्भधारण करना चाहती हैं या लाख चाहने के बावजूद आप गर्भवती नहीं हो पा रही हैं तो निम्नलिखित उपायों को अपनाकर आप सफलता पूर्वक गर्भधारण कर सकती हैं।
पेश है गर्भधारण करने के कुछ सटीक उपाए
सेक्स के वक्त जरा भी तनाव में न रहे
सेक्स के वक्त जरा भी तनाव में न रहे। गर्भवती होने के लिए सेक्स के वक्त आपको उसका आनंद उठाना चाहिए ताकि आपकी योनी से उचित मात्रा में तरल पदार्थों का स्राव होता रहे जो शुक्राणु को गर्भधारण करने में सहयोग दे सके।
सेक्स में पुरुष की भूमिका
ऐसा देखा गया है कि जो पुरुष सिर्फ अपनी वासना शांत कर लेते हैं एवं अपनी पत्नी की कमोतेजना का ख्याल नहीं करते उनकी पत्नियों को गर्भधारण करने में मुश्किलें आती हैं। अगर स्त्री सहवास के वक्त ओर्गास्म प्राप्त कर लेती है तो गर्भधारण के चांसेस काफी हद तक बढ़ जाते हैं क्योंकि तब पुरुष के शुक्राणु को तैरने का यानि सही जगह जाने का समय और वैसा माहौल मिलता है तथा शुक्राणु ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं।
सेक्स की स्थिति की भूमिका
गर्भधारण करने के लिए सेक्स की स्थिति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यहाँ तक की कुछ लोगों का मानना है कि आपकी सेक्स की स्थिति भी काफी हद तक यह निश्चित करती है कि आपको लड़का होगा या लड़की। कुछ सेक्स स्थिति ऐसी होती हैं जिनमें सेक्स करने से लड़का होने की संभावना ज्यादा रहती है जबकि अगर आपको बेटी चाहिए तो दूसरी स्थिति में सेक्स करना होगा।
ऐसे खाद्य पदार्थ जिनका त्याग किया जाना चाहिए
सिगरेट
अगर आप सिगरेट पीने की शौक़ीन हैं तो उसका पूरी तरह से त्याग कर दें। यूँ तो सिगरेट किसी भी व्यक्ति के लिए नुकसानदेह होता है लेकिन अगर आप गर्भधारण करना चाहती हैं तो यह आपको गर्भधारण करने में बहुत हीं मुश्किलें पैदा करेगा।
इसलिए आप सिगरेट का त्याग कर दें। अगर आप गर्भवती हो भी जाती हैं तो सिगरेट आपके पेट में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डालेगा और इससे आपका गर्भपात भी हो सकता है। अतः इसका पूरी तरह से त्याग कर दें।
शराब एवं कुछेक दवाइयां
इसी तरह से शराब एवं कुछेक दवाइयां का भी त्याग कर दें जो आपकी गर्भधारण में बाधक बन सकते हैं।
कैफीन
कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ या पेय का सेवन भी एकदम कम करें या बिल्कुल न करें क्योंकि इससे आपके शरीर की आयरन एवं कैल्सियम ग्रहण करने की क्षमता काफी हद तक घट जाती है जिससे आपके गर्भवती होने के चांसेस 27 प्रतिशत कम हो जाते हैं।
मीठी चीजें भी ज्यादा न खाएं।
संतुलित आहार लें
गर्भवती होने के लिए संतुलित आहार का लेना आवश्यक होता है। फोलिक एसिड गर्भधारण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया करें जिनमें फोलिक एसिड पाए जाते हों
फोलिक एसिड के स्रोत
दाल में फोलिक एसिड पाए जातें है साथ हीं दाल प्रोटीन का भी बहुत अच्छा स्रोत होता है। अतः दाल का नियमित रूप से सेवन करें। हरी पत्तेदार शाक सब्जियों में भी फोलिक एसिड प्रचूर मात्रा में होता है जैसे पालक इत्यादि। अतः हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भरपूर मात्रा में किया करें। संतरे में भी फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सेम के बीज भी फोलिक एसिड के अच्छे स्रोत होते हैं। सूर्यमुखी के बीज में भी फोलिक एसिड प्रचूर मात्रा में मौजूद रहता है जिसे आप भुन कर खा सकती हैं या किसी अन्य रूप में। टमाटर का ज्यूस भी फोलिक एसिड से भरपूर होता है। साथ हीं इसमें लाइकोपिन एवं विटामिन सी भी होते हैं जो आपको तंदरुस्त बनाते हैं एवं गर्भधारण में मदद करते हैं। इनके अलावा आप साबुत अनाज एवं फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाया करें।
गर्भवती होने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैल्सियम का सेवन भी जरुरी होता है।

