

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद

कुछ लोग बालों के लिए फायदेमंद हेयर स्पा के बारे में नहीं जानते। आपको बता दें बेजान और कमजोर बालों के लिए स्पा उपचार से बढि़या कोई उपचार नहीं। बालों के कई ट्रीटमेंट्स हेयर स्पा से किए जाते हैं। बदलते मौसम में बालों की देखभाल और उनकी सेहत को बरकरार रखने के लिए हेयर स्पा बहुत लाभकारी है। गौरतलब है कि हेयर स्पा के दौरान बालों में ऑयल, मसाज, शैंपू, हेयर मास्क और कंडिशनर का इस्तेमाल कर बालों की समस्याओं को कम किया जाता है। हेयर स्पा की मदद से बालों को किसी भी स्टाइल में ढालना बहुत आसान होता है। क्या वाकई हेयर स्पा बालों के लिए अच्छा है, आइए जानें इस बात में कितनी सच्चाई है।

