लोगों के साथ अच्छे संबंध आपके जीवन में तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते है। वास्तव में आपके सामाजिक समर्थन में सुधार, सामान्य रूप से बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के साथ जुड़ा हुआ है, और अच्छे दोस्त चिंता और मूड को सुधारने के लिए 'बफर' के रूप में काम करते हैं। यह सच है कि अगर आप सामाजिक रूप से उत्सुक है और अच्छे दोस्त बनाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने से डरते हैं, और दूसरों के पास कैसे पहुंचे इस बात को लेकर अनिश्चित है। तो इन उत्सुक भावनाओं के परिणामस्वरूप आप सामाजिक स्थितियों से बचने लगते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आप पार्टियों या किसी के कहने पर डेट पर जाने से डरते हैं, तो आपमें आत्मविश्वास की कमी है और आप आपको स्थितियों को संभालने में (जैसे क्या पहने, क्या कहना आदि) बहुत मुश्किल होती है। अक्सर लोगों में आवश्यक कौशल होते हैं, लेकिन उन्हें इस्तेमाल करने के लिए आत्मविश्वास की कमी होती है। लेकिन अभ्यास आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने और संचार कौशल में सुधार करता है।
संचार एक कला है और यह हमारे व्यक्तित्व को निखरती है। अच्छी संचार क्षमता किसी नेमत से कम नहीं है। आप यकीन करें या नही, हम सभी का मूल्यांकन ना सिर्फ इस बात से होता है कि हम क्या बोलते हैं, बल्कि इस बात से भी होता है कि हम किस तरीके से बोलते हैं। अच्छा संचार कौशल जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर भूमिका निभाता है, खासतौर पर सामाजिक कौशल में सुधार करता है।
बोलने की कला से ही व्यक्ति इस संसार में सर्वोपरि होता है, क्योंकि उसके पास अपने विचारों को व्यक्त करने की कला है। जिसके पास बोलने कि अच्छी कला है वो इस भीड़ में अपनी पहचान बना लेता है। अगर आप एक आकर्षक, प्रभावी और खुसमिजाज व्यक्तित्व बनाना चाहते है तो आपको बोलने की कला का ज्ञान होना चाहिए। कहते हैं न
‘ऐसी बानी बोलिय, मन का आपा खोय।’
औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होय।।
मतलब ऐसी बाणी बोलने की कोशिश कीजिये जिससे खुद को एवम सुनने वाले दोनों को खुशी मिले।
प्रभावी संचार गोंद की तरह है, जो दूसरों से अपने कनेक्शन को गहरा, टीम वर्क में सुधार, निर्णय लेने और समस्या को सुलझाने में मदद करता है। यह विवाद और विश्वास को कम किये बिना नकारात्मक या मुश्किल संदेश को सक्षम बनाता है। बेहतर संचार क्षमता में आप जो कह रहे हैं, उसे उसी शब्दों व अर्थो में सामने वाले व्यक्ति द्वारा ग्रहण किया जाना चाहिए। बेहतर और सकारात्मक संचार के कुछ खास टिप्स के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।
अगर आपको लगता है कि आप सामाजिक घटनाओं के लिए अजीब हो या आपको बातचीत करने में शर्म आती है तो यह आपके सामाजिक जीवन और कैरियर को प्रभावित कर सकता हैं। लेकिन आप परेशान न हो क्योंकि यहां दिये उपायों की मदद से अपने संवाद कौशल को बढ़ा सकते हैं।
आप एक अधिक सामाजिक प्राणी की तरह व्यवहार करते हैं, भले ही आप ऐसा महसूस नहीं करते। चिंता को अपने ऊपर हावी न होने दें। नए लोगों से बात करने का निर्णय लें और नर्वस महसूस करने के बावजूद बातचीत में प्रवेश करने की कोशिश करें। ऐसा करने से समय के साथ आप अपने सामाजिक कौशल में जल्दी और आसानी से सुधार करेंगे।
आत्मविश्वास की कमी के कारण आप बड़ी जगहों पर ही नहीं बल्कि छोटी-छोटी जगह पर भी बात करने से डरते हैं। इसलिए अगर आपको पार्टी या भीड़ में जाने से डर लगता है तो थोड़े से शुरुआत करें। किराने की दुकान पर जाएं और क्लर्क से 'धन्यवाद' कहें या रेस्तरां में जाकर अपने फूड के लिए ऑर्डर करें। धीरे-धीरे छोटी सी बात का अभ्यास करें।
अधिकांश लोगों को वास्तव में खुद के बारे में बात करने में मजा आता है। इसलिए व्यक्ति के कैरियर, शौक और परिवार के बारे में प्रशन पूछें। आप उसे दिखाओ कि वह जो कह रहा है आप उसमें रूचि रखते हैं।
खुद के लिए कुछ छोटे लक्ष्य बनायें। ऐसा करने से हो सकता है आप एक विशेष कौशल का अभ्यास करने की बजाय समुदाय की सामाजिक गतिविधि में भाग लेना शुरू कर दें। एक लक्ष्य बनाये और उसपर काम शुरु करें, इससे आपके सामाजिक जीवन में सुधार होगा।
तारीफ करना भी बातचीत का द्धार खोलने का एक शानदार तरीका है। मीटिंग में दी गई प्रस्तुति के लिए अपने सह-कार्यकर्ता या नई कार के लिए अपने पड़ोसी को बधाई दें। दूसरों की तरीफ करना आपके दोस्ताना रवैये को दर्शाता है।
सामाजिक कौशल में अभ्यास के माध्यम से सुधार आता है। जितना अधिक से अधिक लोगों से आप संवाद और बातचीत करते हैं, उतना ही अधिक आप कुशल होते हैं। नकारात्क सामाजिक संबंधों से दूर रहने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपको निराशा मिलेगी।
इन उपायों की मदद से आप अपने संचार को प्रभावी बनाकर दुनिया को अपना कायल बना सकते हैं।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source : Getty
Read More Articles on Mental Health in Hindi
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है । डिस्क्लेमर:ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।