
प्रजनन संबंधी अवस्था हर महिला के लिए ऐसी स्थिति है जब उसे खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में महिला को न सिर्फ चलने-फिरने, उठने-बैठने में दिक्कतें आती हैं बल्कि लेटते समय भी परेषानियां आती है। लेटते समय तकिए का प्रयोग गर्भावस्था में बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन तकिए का प्रयोग करते समय भी यह ध्यान रखना होता है कि तकिया किस माह तक प्रयोग करें या फिर तकिए का प्रयोग पैरों और पेट के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि आजकल बाजार में मैटर्निटी पिलो भी मौजूद है। यानी गर्भावस्था के दौरान प्रयोग किए जाने वाले तकियों को ही मेटर्निटी पिलो का नाम दिया गया है। आइए जानें गर्भावस्था में तकिए के प्रयोग के बारे में।

