पति को इशारों पर है नचाना, तो ये टिप्स आजमाना!
-
1
पति को खुश करने के तरीके
वह जीवन के हर उतार-चढ़ाव में हमेशा आपका साथ देता है। जीवन में कितनी भी कठिनाई क्यों न आये आपको हर पल मुस्कुराते हुए देखना चाहता है। आपके दर्द में आपको शांत करता है। शादी के बाद अगर कोई आपकी देखभाल करता है तो वह आपका पति है। लेकिन अपने व्यावसायिक और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने के बीच क्या आप उसकी उतनी परवाह कर पा रही है, जिसका वह हकदार है। अगर नहीं तो अपने पति को खुश और वैवाहिक प्रतिज्ञा को जीवित करने के उपायों के बारे में जाने।
image courtesy : getty images
-
2
उन्हें प्रेम पत्र लिखें
जब आप प्रेम प्रसंग की अवधि में थे, तो आप दोनों को प्रेम पत्र का इंतजार रहता था। उन क्षणों को फिर से जीवित करने की कोशिश करें और उसे एक प्रेम पत्र भेजें। इसे चाहे उस किताब के अंदर रखें जो वह सोने से पहले पड़ता है या इसे आप लंच बॉक्स में भी रख सकती है। ऐसा करना निश्चित रूप से उसे बादलों में ले जाएगा। image courtesy : getty images
-
3
उनकी भी सुने
धीरे-धीरे, आप वह अपने जीवन में चल रहे विभिन्न चीजों के बारे में उनके विचार सुनना बंद कर देती है। लेकिन, लंबे दिन के बाद ऑफिस से घर आने के बाद आपका सबसे बड़ा काम उनका ध्यान देना होना चाहिए। उसे विशेष महसूस कराने के लिए उनकी बातों को सुने और उसपर अपनी राय दें। वह आपकी राय का सम्मान करेगें। image courtesy : getty images
-
4
उन्हें धन्यवाद दें
शादी के कुछ सालों के बाद दोनों एक-दूसरे को महत्व देना कम कर देते हैं। हालांकि यह अनायास होता है, लेकिन यह बात सही नहीं है। अगर वह आपके लिए कुछ खास करता है, या समय के किसी भी बिंदु पर उसे विशेष महसूस कराने के लिए शुक्रिया अदा करना कभी न भूलें। image courtesy : getty images
-
5
पसंदीदा भोजन तैयार करें
कहते है कि पति के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता हैं। फिर जन्मदिन या शादी की सालगिरह का इंतजार क्यों? सामान्य दिन में भी उनका पसंदीदा भोजन पकाकर दिन को खास बनाया जा सकता है। यह उनके लिए बहुत खास होगा और उनके लिए एक पूर्ण आश्चर्य के रूप में आएगा। image courtesy : getty images
-
6
टेलीविजन का मजा लेने दें
टीवी रिमोट पर लड़ाई भी अपने घर में हर रोज का दृश्य होता है, इस अवसर को एक मौके के रूप में लें और उन्हें प्यार महसूस कराने का मौका दें। उसे टीवी का रिमोट दें और उनकी बगल में लेटकर उनका पसंदीदा शो उन्हें देखने दें और जितना हो सके उसे आनंद लेने दें। image courtesy : getty images
-
7
रोमांटिक ट्रिप की योजना
जब आपको देखने के लिए पूरा परिवार होता है, तो आपको अपने साथी के साथ बैठने और समय बिताने का ज्यादा मौके अपने आप मिल जाते है। अगर आपको छुट्टी की जरूरत है तो आप सिर्फ दोनों के लिए एक रोमांटिक ट्रिप की योजना बना सकते हैं, और इस समय को सबसे बेहतर समय बना सकते हैं। image courtesy : getty images
-
8
परिवार के साथ समय बिताना
कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह अपने काम के साथ कितना व्यस्त है, हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि उनके माता-पिता उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। वह अपने माता पिता को दोपहर के भोजन के समय साथ में पाकर और यह जानकर खुश हो जाता है कि सारी योजना आपके द्वारा बनाई गई हैं। image courtesy : getty images
-
9
वह काम न करने दें जो उन्हें पसंद नहीं
अगर आपका पति किराने का सामान खरीरदने केे लिए दुकान पर जाने से नफरत करता है। तो उसके नापसंद काम को आप कर लें, ऐसा करना उसे अपार खुशी देगा। image courtesy : getty images
-
10
उनके दोस्तों को बुलाये
ज्यादातर पुरुषों की यह राय हैं कि उनकी पत्नियां उनके दोस्तों को घर में पार्टी के लिए बुलाना पसंद नहीं करती है। अपने पति को खुश रखने के लिए उनके दोस्तों को फोन करें और उन्हें पार्टी के लिए घर पर निमंत्रित करें। उनके जाने के बाद निश्चित रूप से धन्यवाद करने के लिए आपके पति के पास शब्दों की कमी हो जाएगी। image courtesy : getty images
-
11
उनकी मालिश करें
एक थकाऊ दिन के बाद घर वापस आने पर अपने पति की आरामदायक मसाज करें। ऐसा करने से निश्चित रूप से आपके पति को घर लौटने का इंतजार रहेगा। image courtesy : getty images
-
12
तारीखें ना गिनाएं
अक्सर महिलाओं की आदत होती है अपने पति के आगे तारीखों के गीत गाने की। इस दिन हम पहली बार मिले थे, इस दिन पहली बार किस किया था, इस दिन आप मेरे घर आए थे आदि। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो इस आदत को बिल्कुल छोड़ दें। क्योंकि अधिकतर पुरुषों को ना तो तारीखें याद रहती हैं और ना ही उन्हें ये सब पसंद होता है। उनके सामने सिर्फ उनकी पसंद की ही बातें करें।