आर्गेंज्म प्रदान करने में मददगार कमाल के लुब्रिकेंट्स
-
1
लुब्रिकेंट्स क्या है?
लुब्रिकेंट्स यौन गतिविधियों में शामिल होने वाले घर्षण को कम करने के लिए बनाया जाता है। संभोग या हस्तमैथुन के दौरान लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल करने से घर्षण कम होता है और प्रवेश में आसानी होती है। image courtesy : getty images
-
2
महिलाओं को इसकी आवश्यकता क्यों होती है?
एक महिला की योनि में कुछ लुब्रिकेशन और नमी होती है। और यह लुब्रिकेशन उस समय और बढ़ जाता है, जब वह उत्तेजित होती है या उनके मस्तिष्क में सेक्स की इच्छा जाग्रत होती है, लेकिन कुछ महिलाओं में ऐसा नहीं होता है। इसलिए उन्हें सेक्स के लिए लुब्रिकेशन की जरूरत होती है। image courtesy : getty images
-
3
अतिरिक्त जोश के लिए
लुब्रिकेंट्स सेक्स के दौरान अतिरिक्त प्यार और जोश भरने के काम आता है। इससे आप अपने सेक्स को और अधिक प्रज्वलित कर सकते हैं। इसके अलावा जो लोग सेक्स के मामले में नये होते है, उनके लिए लुब्रिकेंट्स बहुत जरूरी होता है। image courtesy : getty images
-
4
जननांग में सूखापन कम करने में मददगार
जननांग में सूखापन या अत्यधिक योनि संकुचन अनुभव करने वाली महिलाओं के लिए भी लुब्रिकेंट्स मददगार होता हैं। कई जोड़े लुब्रिकेशन की समस्याओं के कारण सेक्स जीवन में परेशानी का अनुभव करते है। ऐसे में लुब्रिकेंट्स सूखेपन से लड़ने और यौन नाराजगी से उबरने के लिए मॉइस्चराइजर के रूप में काम आता हैं। image courtesy : getty images
-
5
हर किसी के लिए लुब्रिकेंट्स
लुब्रिकेंट्स सेक्स को और अधिक मजेदार और सुखद बनाने के काम आता है। जो महिलाएं सेक्स को अधिक इंजॉय करना चाहती है, उन्हें लुबिकेंट्स का उपयोग करना चाहिए। बाजार में कई किस्म के लुब्रिकेंट्स उपलब्ध है। image courtesy : getty images
-
6
हस्तमैथुन में सहायक
हस्तमैथुन में लुब्रिकेंट्स काफी सहायक होते हैं। भले आप किसी भी लिंग के हो। इससे पैदा हुआ अतिरिक्त चिपचिपा घर्षण सेक्स में अतिरिक्त सनसनी पैदा कर इसे और भी मजेदार बना देता है। image courtesy : getty images
-
7
लुब्रिकेंट्स के प्रकार
लुब्रिकेंट्स कई किस्म के आते है। लुब्रिकेंट्स के तीन प्रकार होते हैं- तेल आधारित, पानी आधारित और सिलिकॉन आधारित लुब्रिकेंट्स। पानी आधारित लुब्रिकेंट्स सबसे आम हैं। सिलिकॉन आधारित लुब्रिकेंट्स पानी आधारित लुब्रिकेंट्स की तुलना में अधिक देर तक चलते है। image courtesy : getty images
-
8
लुब्रिकेंट्स कैसे काम करते हैं?
लुब्रिकेंट्स को उपयोग करने से पहले आपको इसके बारे में सब कुछ जानने की जरूरत होती है। ताकी इसके इस्तेमाल के समय आप इसके बारे में सभी बातों से वाकिफ हो। मूल बातों की जानकारी के बाद आप आगे जा सकते हैं। आपके लिए कौन सा लुब्रिकेंट्स बेहतर है, जानने के लिए विभिन्न लुब्रिकेंट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना होगा। image courtesy : getty images
-
9
आपको कितने लुब्रिकेशन की जरूरत है?
किसी के लिए भी लुब्रिकेशन की एक सामान्य या विशिष्ट राशि की जरूरत नहीं होती है। हर महिलाओं को अलग तरीके के लुब्रिकेंट की जरूरत होती है। अगर आपको ज्यादा सूखापन अनुभव होता हैं तो सेक्स के आनंद को पाने के लिए थोड़े अधिक लुब्रिकेंट्स की जरूरत होती है। image courtesy : getty images