सेक्स लाइफ के ऐसे सच जिन्हें स्वीकारने में हिचकिचाते हैं लोग
-
1
सेक्स
सेक्स एक ऐसा विषय है जिसे लेकर हमारी जानकारी हमेशा कम ही लगती है। लेकिन सेक्स लाइफ के जु़ड़े कुछ ऐसे सच भी होते हैं जिन्हें आप स्वीकार करने से हिचकिचाते जरूर हैं, लेकिन वे होते सत्य हैं। चलिए जानते हैं कि सेक्स लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे सच।
-
2
हेल्दी सेक्स लाइफ वही जो आपको भाए
कुछ कपल्स के लिए सेक्स का मतलब, हफ्ते में तीन से चार बार सेक्स करना होता है। वहीं कुछ कपल्स के लिए हफ्ते में एक बार किया गया सेक्स ही संतुष्ठी के लिए काफई होता है। मसलन सभी लोगों की सेक्स के प्रति इच्छा और इसे करने के तरीके भिन्न हो सकते हैं, लेकिन सेक्स की अपनी एक जगह है, जिसे किसी भी चीज से बदला नहीं जा सकता।
-
3
हाई और लो नीड पार्टनर
किसी जोड़े में ऐसा हो सकते है कि किसी एक साथी की सेक्स के प्रति इच्छा ज्यादा हो और किसी दूसरे की कम। अक्सर सोचा जाता है कि पुरुषों में सेक्स की इच्छा अधिक होती है, लेकिन ऐसा हर बार सच नहीं होता। यह पूरी तरह संबंधों और जोड़े की इच्छा पर निर्भर करता है। हो सकता है कि कोई व्यक्ति अपने पहले रिश्ते में नीरस रहा हो, मगर दूसरे रिश्ते में उपकी सेक्स के प्रति इच्छाएं व उसके प्रति खुलापन बढ़ जाए।
-
4
सेक्स केवल बिस्तर तक सीमित नहीं
सेक्स केवल बिस्तर तक ही सीमित नहीं होता। कुछ लोगों के लिए सेक्स के पूर्ण आनंद का मतलब सिर्फ संभोग नहीं होता, उनके लिए फोरप्ले और सेक्स के नए-नए तरीके ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। यही वज़ह है कि संभोग के बाद पूर्ण संभोग नामक शब्द ने अपनी जगह बनाई।
-
5
जवानी का अहसास
कुछ शोध बताते हैं कि वे लोग जो हफ्ते में 3 से 4 बार सेक्स करते हैं वे खुद को लगभग 7 सात ज्यादा जवान महसूस करते हैं। हो सकता है कि ये मात्र उनकी सोच का बनाया एक पुलिंदा हो। हालांकि इस विषय में अभी भी लोगों के अलग-अलग मत हैं और इस पर शोध जारी है।
-
6
अनेक संबंध वाले पुरुष
ऐसे पुरूष जिनके अनेक स्त्रीयों से सेक्स संबंध होते हैं, वे सेक्स को बहुत महत्तवपूर्ण तो मानते हैं। लेकिन ये पुरूष अपने रिलेशनशिप से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते।
-
7
नीली आंखों का धोखा
एक अध्ययन के मुताबिक नीली आंखों वाले पुरूष नीली आंखों वाली स्त्रीयों को ही ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकी शोध में देखा गया कि यदि उनके बच्चे की आंखों का रंग नीला नहीं होता तो वे सोचते हैं कि उनकी पार्टनर ने उनके साथ धोखा कर किसी ओर के साथ सेक्स संबंध बनाए हैं।
-
8
महिलाएं करती है ज्यादा कल्पनाएं
सेक्स के दौरान पुरूषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा कल्पनाशील हो जाती है। इस तरह की सेक्सुअल फेंटसी से उन्हें संतुष्टि तो मिलती ही है, साथ ही अनके आपसी संबंध भी मजबूत बनते हैं।
-
9
हेल्थ के लिए अच्छा है मास्टरबेशन
आमतौर पर लोग मानते हैं कि मास्टरबेशन से सेक्स लाइफ और सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन एक रिसर्च में ठीक इसके विपरीत परिणाम निकले हैं। सिडनी की यूनिवर्सिटी की पब्लिक हेल्थ साइंटिस्ट एंथोनी सैंटेला के अनुसार, मास्टरबेशन से डायबिटीज, प्रोस्टेट कैंसर और यूरिन संबंधी समस्याएं कम हो सकती हैं। शोध के अनुसार मास्टरबेशन करने वाली महिलाओं में सर्वाइकल इंफेक्शन और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के होने की आशंका कम हो जाती है।
-
10
पुरुष और फेंटसी
वे पुरूष जो ज्यादातर सेक्सुअल फेंटसी करते हैं, वे अपने रोमांटिक रिलेशनशिप से कम संतुष्ट हो पाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार पुरुष रात्रि की नींद के दौरान औसतन 5-7 बार उत्तेजना महसूस करते हैं। यही नहीं हर पुरूष हर सात सेकेंड में सेक्स के बारे में जरूर सोचता है। कुछ शोध बताते हैं कि ज्यादा सेक्स करने वाले पुरूषों की दाढी अपेक्षाकृत तेजी से बढती है।